RBI की बैठक से पहले खुशखबरी, 6 जून को बदल जाएगी EMI; रेपो रेट कटौती की उम्मीद
नई दिल्ली, RBI | अगर आप भी होम लोन या ऑटो लोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो जून का महीना आपके लिए काफी खास होने वाला है. इस महीने आपको बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से आगामी मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में रेपो रेट में बड़ी कटौती का ऐलान किया जा सकता है. इस प्रकार की कई खबरें भी सामने आ रही है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
रेपो रेट कटौती की उम्मीद
भारतीय स्टेट बैंक की रिसर्च रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आरबीआई रेपो रेट में 0.50 फीसदी या 50 बेसिक प्वाइंट तक की बड़ी कमी कर सकता है. इसके पीछे कई बड़े कारण बताए गए हैं. इसका मुख्य उद्देश्य कर्ज के चक्र को फिर से तेज करना और मौजूदा आर्थिक अनिश्चित के प्रभाव को कम करना है. रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक 4 जून से 6 जून के बीच होनी है. इसके लिए रेपो रेट समेत अन्य फैसलों का ऐलान 6 जून को किया जाएगा.
इन सेक्टर्स को मिलेगा लाभ
ऐसे में हो सकता है कि रेपो रेट में 0.50% तक की गिरावट देखने को मिल जाए. होम लोन या फिर ऑटो लोन वालों को बड़ा तोहफा मिल सकता है. इससे पहले भी इस साल 2025 में दो बार RBI की तरफ से राहत दी जा चुकी है. फरवरी और अप्रैल महीने में रेपो रेट में 0.25% की कटौती की गई थी, जिसके बाद रेपो रेट की दर अब 6% पर आ गई है. अगर आपको नहीं पता कि रेपो रेट क्या है, तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह वह ब्याज दर है, जिस पर आरबीआई बैंकों को लोन देता है. फिर आगे बैंक कस्टमर को इसमें इंटरेस्ट जोड़ कर लोन देते हैं.
अगर रेपो रेट में कटौती होती है, तो आपके लोन की ईएमआई भी कम हो सकती है और आपको होम लोन और कार लोन काफी कम ब्याज पर मिल जाएंगे. इंडस्ट्री को सस्ता लोन मिलने से न सिर्फ शहरी खपत को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि कारखाने में निवेश बढ़ने से रोजगार भी बढ़ेगा.