साल 2025 के आखिरी दिन भी ठिठुरा एमपी: कल्याणपुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर, विजिबिलिटी 20 से कम

0


MP Weather 1 January 2026: मध्यप्रदेश साल के आखिरी दिन जमकर ठिठुरा। उत्तरी इलाकों में विजिबिलिटी 20 से कम रह गई है।

प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि पूर्वी मध्यप्रदेश, जिसमें विशेषकर शहडोल संभाग भीषण शीत लहर (Cold Wave) की चपेट में है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के बाकी हिस्सों का मौसम शुष्क बना रहा।

भोपाल, शहडोल में उछला तापमान

भोपाल मौसम केंद्र से जारी आंकड़ों के मुताबिक, ग्वालियर, रीवा, शहडोल और सागर संभागों में दिन के पारे में 2.5°C से 3.7°C तक की भारी बढ़ोतरी देखी गई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान मंडला (29.3°C) में रिकॉर्ड किया गया। जबकि भोपाल और शहडोल संभाग में रात के तापमान में 2.1°C तक का उछाल आया है, जिससे कड़ाके की रात से मामूली राहत मिली है। हालांकि, चंबल संभाग में पारा सामान्य से 1.9°C अधिक बना हुआ है।

इन जिलों में घना कोहरा छाने की आशंका

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए ग्वालियर-चंबल और रीवा संभाग सहित 14 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में विजिबिलिटी कम रहने की संभावना है।

एमपी के 5 सबसे ठंडे शहर

शहर (जिला) न्यूनतम तापमान (°C)
कल्याणपुर (शहडोल) 3.2
खजुराहो (छतरपुर) 4.2
नौगाँव (छतरपुर) 4.4
अमरकंटक (अनूपपुर) 5.0
उमरिया 5.2

देखें मैप..

2 Jan 2026 MP Map

3 Jan 2026 MP Map

4 Jan 2026 MP Map

Leave A Reply

Your email address will not be published.