वाराणसी में खाद्य विभाग की कार्रवाई: शिव शक्ति ट्रेडर्स से 278 किलो बेसन और 135 पैकेट नमकीन जब्त, क्वालिटी टेस्ट के लिए भेजे सैंपल


Varanasi Food Department Action: रंगों के त्योहार होली से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीमों ने वाराणसी में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। शिव शक्ति ट्रेडर्स से 278 किलो बेसन और 135 पैकेट नमकीन जब्त किए। क्वालिटी पर शक होने पर सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए। 41 हजार का सामान जब्त किया गया।

41 हजार का सामान जब्त

शिव शक्ति ट्रेडर्स से शक्तिमान ब्रांड का बेसन और सुहाना ब्रांड का नमकीन बेचा जा रहा था। जांच में 278 किलो बेसन जब्त किया, जिसकी कीमत 27 हजार रुपये है। 135 किलो नमकीन जब्त किया, जिसकी कीमत 14 हजार रुपये है।

जांच के लिए भेजे सैंपल

खाद्य विभाग की टीम ने लिए सैंपल

खाद्य विभाग की टीम ने बेसन और नमकीन के सैंपल लैब में जांच के लिए भेजे। खाद्य विभाग ने एक और दुकान पर विजिट किया और साफ-सफाई नहीं मिलने पर नोटिस थमाया।

मिलावट बर्दाश्त नहीं होगी

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने साफ किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की मिलावटी या अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छापेमार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें:कौशांबी में लेखपाल 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने के बदले मांगे थे पैसे

त्योहारों पर मिलावटी खाद्य सामग्री बेचे जाने की आशंका

त्योहारों के सीजन में खाने-पीने की चीजों की खपत बढ़ जाती है। मांग बढ़ने का फायदा कई मिलावटखोर उठाते हैं। इस दौरान मिलावटी सामग्री भी बेची जाती है। ऐसी ही आशंका के चलते खाद्य विभाग की टीम छापेमार कार्रवाई की।

Leave a Comment