छत्तीसगढ़ में IFS अफसरों को वरिष्ठ वेतनमान में पदोन्नति: 2022 बैच के 6 अधिकारियों के नाम, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने जारी किया आदेश

0


Chhattisgarh IFS Promotion: छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। विभाग ने वर्ष 2022 बैच के छह अधिकारियों को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान (Senior Time Scale) में पदोन्नति प्रदान की है।

यह पदोन्नति भारतीय वन सेवा भर्ती नियम 1966 के नियम 6(a) में उल्लेखित प्रावधानों के अंतर्गत की गई है। इस संबंध में विभाग द्वारा औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

वरिष्ठ वेतनमान में शामिल होंगे अधिकारी

जारी आदेश के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों को अब पे मैट्रिक्स के लेवल-11 (₹67,700 – ₹2,08,700) का वेतनमान मिलेगा। यह वेतनमान प्रशासनिक और फील्ड जिम्मेदारियों के अनुरूप दिया जाता है। वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान में पदोन्नति मिलने के बाद अधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारी दोनों में वृद्धि होगी।

इन अधिकारियों को मिला लाभ

2022 बैच के जिन छह आईएफएस अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

  • दीपेश कपिल

  • एस. नवीन कुमार

  • वेंकटेश एम.जी.

  • चंद्र कुमार अग्रवाल

  • ऋषभ जैन

  • विपुल अग्रवाल

देखें आदेश की कॉपी-

Leave A Reply

Your email address will not be published.