कांवरियों की सेवा के लिए रोहनिया में निःशुल्क शिविर

0


रोहनिया। सावन के प्रथम सोमवार को प्रयागराज से काशी विश्वनाथ जी को जल चढ़ाने जा रहे कांवरियों की सेवा के लिए मोहन सराय-लहरतारा रोड, जीटी रोड के किनारे सीएस इंफ्राकंस्ट्रक्शन लिमिटेड द्वारा पूरे सावन माह के लिए एक निःशुल्क विशाल शिविर लगाया गया है।

कांवरियों की सेवा के लिए रोहनिया में निःशुल्क शिविर

इस शिविर में कांवरियों के लिए भोजन, नाश्ता, फलाहार, पानी, दवाइयाँ, शौचालय, स्नान की व्यवस्था के साथ-साथ आराम के लिए लगभग 50 गद्दों के साथ चौकी, कूलर और पंखे की विशेष व्यवस्था की गई है। रविवार की भोर से ही “हर हर महादेव” के नारों के साथ कांवरियों का आना शुरू हो गया। कांवरियों ने शिविर में भोजन, फलाहार और मिष्ठान प्रसाद के रूप में ग्रहण किया।

कांवरियों की सेवा के लिए रोहनिया में निःशुल्क शिविर

शिविर में मौजूद सेवादारों ने कांवरियों के पैरों में पड़े छालों पर मरहम-पट्टी की और थके हुए कांवरियों के पैर गर्म पानी से धोकर उन्हें आराम प्रदान किया। शिविर में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिसमें कांवरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह शिविर कांवरियों की सेवा और सुविधा के लिए पूरे सावन माह तक संचालित रहेगा।








Leave A Reply

Your email address will not be published.