French Open: स्वियातेक और सबालेंका फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में, अल्कारेज और टियाफो भी अगले राउंड में

0

French Open: मौजूदा महिला चैंपियन जबकि स्वियातेक पिछले साल लगातार अपना तीसरा फ्रेंच ओपन खिताब जीतने के बाद अब पहले फाइनल में पहुंचने की कोशिश में लगी हुई हैं। इसके अलावा महिलाओं के अन्य मुकाबलों में ओलंपिक चैंपियन झेंग किनवेन ने भी क्वालिफायर विक्टोरिया एमबोको को 6-3, 6-4, से हरा दिया है। जबकि फ्रेंच ओपन 2025 में 16वें नंबर की खिलाड़ी अमांडा एनिसिमोवा और लियूडमिला सैमसोनोवा ने भी अपने मुकाबले जीत लिए हैं।

अल्कारेज और टियाफो भी जीते अपने मैच :-

फ्रेंच ओपन 2025 के पुरुष वर्ग के तीसरे दौर में दूसरी वरीयता प्राप्त

जबकि पुरुषों के अन्य मैचों में आठवें नंबर के लोरेंजो मुसेटी ने मारियानो नावोने को और होग्लर रूने ने फ्रांस के क्वेंटिन हालिस को और अमेरिका के टॉमी पॉल ने कारेन खाचानोव को हराकर अगले दौर में जगह बना ली है।

सिनर और गॉफ भी पहुंचे अगले दौर में :-

फ्रेंच ओपन 2025 में विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर काबिज पुरुष खिलाड़ी जैनिक सिनर और महिला वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त अमेरिका की कोको गॉफ बीती बृहस्पतिवार को जीत के साथ अगले दौर में आगे बढ़ने में सफल रहे थे।

क्यूंकि सिनर ने दूसरे दौर के मुकाबले में फ्रांस के 38 साल के रिचर्ड गासकेट को 6-3, 6-0, 6-4 से हराकर उनका करियर समाप्त किया था। इस मैच के बाद गासकेट ने पहले ही फ्रेंच ओपन के बाद संन्यास की घोषणा कर दी थी।

ज्वेरेव और फिल्स भी पहुंचे अगले दौर में :-

विश्व रैंकिंग में तीसरे नंबर पर काबिज अलेक्जेंडर ज्वेरेव और 14 नंबर के खिलाड़ी आर्थर फिल्स ने भी अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं इससे पहले 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच ने पैर की परेशानी से निपटने के लिए मेडिकल टाइमआउट लिया। इसके बाद उन्होंने तीन सेटों में कोरेंटिन मोउटेट को हरा दिया। जबकि जैक ड्रेपर ने दिन के आखिरी मैच में गेल मोनफिल्स को हराया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.