BHU में आंधी-बारिश के दौरान गिरा विशालकाय पेड़, साइकिल सवार युवक घायल, ट्रामा सेंटर में भर्ती

0


वाराणसी। तेज आंधी और बारिश के दौरान मंगलवार को बीएचयू के सीवी रमन हॉस्टल के सामने अचानक एक विशाल आम का पेड़ गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आननफानन में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। 

नले

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक साइकिल से गुजर रहा था। इसी बीच तेज हवा और बारिश होने लगी। उसी दौरान एक विशालकाय पेड़ अचानक गिर पड़ा। इसकी जद में आने से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और लहूलुहान होकर वहीं सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े। इसी दौरान एक टोटो चालक ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल को अपनी गाड़ी से तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

नले

घटना की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में छात्र और स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए BHU सुरक्षा कर्मी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और पेड़ को हटाने का काम शुरू किया।








Leave A Reply

Your email address will not be published.