Gold Price : सोने में गिरावट जारी, जनवरी 2026 तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट
News (Gold Price latest update) वर्तमान में लगातार सोने की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में आज एक बार फिर सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा अगर हम चांदी की कीमत (gold silver rate) की बात करें तो इनमें स्थिरता बनी हुई है।
क्या चल रहे हैं दाम
अगर हम सोने की ताजा कीमतों की बात करें तो आज यानी वीरवार को 24 कैरेट सोना के रेट 96,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा आज यानी वीरवार को 22 कैरेट सोना के ताजा रेट (gold latest update) 91,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं, ऐसे में आज चांदी की कीमत 1,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम बनी हुई है।
सोना खरीदने से पहले जान लें दाम
ऐसे में सोने के बाजार पर प्रभाव साफ दिखाई दे रहा है। वैसे वर्तमान में देश में शादियों का समय चल रहा है। ऐसे में अगर आप सोने व चांदी (gold silver price) के जेवरात बनवाने या खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो इनकी कीमतों के बारे में एक बार अवश्य जान लें। वैसे भी बाजार में आए दिन सोने व चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव हो रहा है।
यह है सोने के दाम
आज की ताजा कीमतों (latest Gold rate) की बात करें तो सर्राफा बाजार में आज यानी 10 जुलाई को 24 कैरेट सोने का रेट 96,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 91, 800 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं, चांदी की कीमतों में इस दौरान कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। ऐसे में चांदी के रेट आज भी 1,20,000 रुपये प्रति 10 ग्राम ही हैं।
सोने के दामों में दिखी गिरावट
ज्वेलर सन्नी सोनी के मुताबिक आज एक बार दोबारा सोने के रेट (gold rate down) में कटौती देखने को मिल रही है। वहीं, ऐसे में चांदी के दाम ज्यों के त्यों बने हुए हैं। 10 जुलाई यानी आज चांदी बाजार में 1,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रही है। वहीं कल भी बाजार में चांदी के यही दाम थे।
630 रुपये सस्ता हुआ सोना
देश में इस समय सोने की कीमतों (gold price update) में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज यानी 10 जुलाई को 24 कैरेट सोने के रेट में 630 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। आज यानी वीरवार को 24 कैरेट सोने के रेट 96,390 रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि बीते दिन यानी बुधवार को यह कीमतें 97,020 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
22 कैरेट सोने के दाम
इसके साथ ही आज 22 कैरेट सोने के रेट (22 carrot gold) में भी गिरावट ही देखने को मिली है। 22 कैरेट सोने के रेट में आज यानी वीरवार को 600 रुपये की कटौती हुई है। कीमतों में हुई इस गिरावट के बाद 22 कैरेट सोने के रेट आज 91,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। हालांकि कल यह रेट 92,400 रुपये प्रति 10 ग्राम थे।
रोजाना बदलते हैं रेट
देश के अलग-अलग हिस्सों में सोने के रेट में कुछ फर्क जरूर देखने को मिल सकता है। हर शहर व राज्य का अपना सर्राफा बाजार होता है। यह सर्राफा बाजार हर रोज आईबीजेए (IBJA) की ओर से जारी की गई कीमतों के अनुसार अपने यहां के बाजार के रेट तय करते हैं। यही वजह है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में सोने व चांदी की अलग-अलग कीमतें हैं।
जनवरी तक इतने रहेंगे सोने के दाम
सोने के दामों में आने वालों में भी गिरावट देखने को मिलने वाली है। सोने के दाम (gold rate) दिन प्रतिदिन गिर रहे हैं। एक्सर्ट सन्नी सोनी के अनुसार जनवरी तक टैरिफ की स्थितियां शांत होंगी, जिससे सोने की कीमत गिर जाएगी।
वहीं निवेशको अच्छे रिटर्न के लिए बाजार में शिफ्ट हो रहे हैं। जिससे सोने की आपूर्ति (gold price prediction) ज्यादा होने से सोने के दाम गिर जाएंगे और जनवरी 2026 तक सोने की कीमत 85000 के आसपास रहेगी।