Gold Rate : 10 ग्राम छोड़िये 1 ग्राम सोना खरीदने में छूट जाएंगे पसीने, एक्सपर्ट ने बताया- कब तक हो जाएगा 7 लाख के पार

0

News (Gold Rate) सोने के दाम 2025 में काफी बढ़ चुके हैं। सोना इतना ज्यादा बढ़ गया है कि आम लोग सोने की खरीद से बच रहे हैं। खरीद रहे हैं तो बाजार में हल्के गहने खरीद रहे हैं। सोने के दामों में तेजी इतनी आई है कि जरूरत का सोना खरीदने में भी लोगों को परेशानी आई है। 

गिर गई सोने की खरीद
सोने के दामों (Gold Rate) में इतनी तेजी आई है कि आम ग्राहक सोने के बाजार में चाह कर भी सोना नहीं खरीद पा रहे हैं। सोने के दामों में तेजी की वजह से 16 साल बाद ऐसा हुआ है कि सोना खरीदने वालों में आभूषण खरीद का ग्राफ 25 प्रतिशत गिर गया है। यह 2025 की पहली तिमाही का आंकड़ा है। 

यह चल रहे हैं सोने के दाम
घरेलू वायदा भाव (domestic futures price) की बात करें तो सोना आज 643 रुपये की गिरावट के साथ 94,635 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एमसीएक्स एक्सचेंज (MCX Exchange Gold Rate) पर 5 अगस्त 2025 की डिलीवरी वाले सोने में 0.63 प्रतिशत या 603 रुपये की गिरावट आई है।

इसके साथ इसके भाव 95,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। इसके साथ ही 5 जून 2025 की डिलीवरी वाले सोने में 0.67 प्रतिशत या 643 रुपये की कमी आई है, जिसके बाद इसके रेट 94,635 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।

सोना पहुंचा था लाख के पार 
सोने के दाम (Gold Rate) एक लाख को क्रॉस कर चुके हैं। इस साल सर्राफा बाजार में 22 अप्रैल को जीएसटी समेत सोने की कीमत एक लाख को क्रॉस कर गई थी। सोने के दाम एमसीएक्स पर भी 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम इसी दिन पहुंच गए थे। यह सोने का ऑल टाइम हाई था। इसके बाद दाम कुछ कम हुए लेकिन आम आदमी की पहुंच में सोना नहीं आया है। परंतु, अब सोना और तगड़ी छलांग लगाने वाला है। 

क्यों बढ़े सोने के दाम
सोने के दाम बढ़ने का कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रेड वॉर है। अमेरिका की ओर से टैरिफ को लेकर पॉलिसी लाई गई है। इसके बाद सोने के दाम (Gold Rate) निवेशकों की मांग के बाद बढ़े।

क्योंकि टैरिफ की वजह से ट्रेड वॉर छिड़ा और बाजारों में अनिश्चित्ता का माहौल उत्पन्न हो गया। निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के लिए सोने में निवेश किया और सोने के दाम बढ़ गए। 

अब 1 ग्राम सोना खरीदना भी हो जाएगा मुश्किल
सोने को लेकर समय-समय पर काफी सारी रिर्पोट सामने आती रहती हैं। इनमें से ‘गोल्ड वी ट्रस्ट रिपोर्ट 2025’ में सोने की कीमतों को लेकर एक बड़ा दावा किया गया है। इस रिर्पोट में बताया गया है कि आने वाले पांच वर्षों में सोने के भाव में 8,900 डॉलर प्रति औंस तक चले जाएंगे।

अगर हम भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत की बात करें तो यह तकरीबन 7,55,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक हो सकते हैं। अगर कोई गए ग्राम सोना खरीदेगा तो उसको 75,560 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इस मंहगाई के बीच सोना आम लोगों की पहुंच से दूर होता दिख रहा है।

सोने की कीमतों का यह अनुमान लिकटेंस्टीन स्थित निवेश और परिसंपत्ति प्रबंधन फर्म इंक्रीमेंटम की ‘गोल्ड वी ट्रस्ट रिपोर्ट 2025’ में लगाया गया है। इसके मुताबिक आने वाले 2.5 साल में सोने के यह भाव 4000 से 5000 डॉलर प्रति औंस तक हो सकते हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.