Gold Rate : 2026 के आखिर तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट, जानें कब करें निवेश

0

HR Breaking News (Gold Rate) इस साल सोने ने रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड कायम किए हैं। सोने के दामों में बेहिसाब बढ़ौतरी हुई है। सोने के दाम इतने बढ़ गए कि धड़ाम से सोना गिरने के बाद भी सोना आम आदमी की पहुंच में नहीं आ पाया। वहीं, सोने के दाम अब फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं। 

क्या चल रहे हैं इटरनेशल मार्केट में सोने के रेट

अगर बात करें अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने के रेट(Gold price in international market) की तो यहां पर सोना 3348 डॉलर प्रति औंस और चांदी 3310 सेंट प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने के रेट का सर देश के बाजारों पर भी पड़ा, जिसके चलते घरेलू कीमतों में सोने की कीमतों में मजबूती देखने को मिली।

देश में सोने की कीमत 

दूसरी ओर MCX  (MCX Gold prices) पर आज 25 मई को सोने का रेट 96,400 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBA) के आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 96,860 रुपये पर कारोबार कर रहा है और 22 कैरेट सोना 88,788 रुपये प्रति 10 ग्राम पर टिका हुआ है।

दाम बढ़ने का यह है कारण 

सोने के दाम बढ़ने का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चित्ता है। इसी वजह से सोने के दाम (Gold Rate) काफी बढ़ गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लोगों को जोखिम लेने से डर लग रहा है, जिस कारण लोग अपने ऐसेट को सुरक्षित रखने के लिए सेफ हेवन माने जाने वाले सोने में निवेश कर रहे हैं। यहीं कारण है कि सोने की मांग बढ़ी और दाम भी बढ़ गए। 

रिटर्न देने में सोने ने तोड़े रिकॉर्ड

सोने के दामों (Gold Rate) में लगातार बढ़ौतरी जारी है। साल में सोने ने 30 प्रतिशत रिटर्न दिया है। सोने के दाम एक लाख को क्रॉस कर गए थे। 22 अप्रैल का वो ऐतिहासिक दिन था, जब सोना (Gold Rate) सर्राफा बाजार में एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम को क्रॉस कर गया था। वहीं, उस समय एमसीएक्स पर भी सोना 99358 रुपये पर चला गया था। 

आभूषण खरीद हो रही कम

सोने के दामों में तेजी के कारण सोने के आभूषण कम खरीदे जा रहे हैं। जबकि सोने में निवेशकों की रूचि बढ़ी है। सोने के आभूषणों की खरीद 2025 की पहली तिमाही में 25 प्रतिशत कम हुई है। वहीं, सोने में निवेश करने वालों ने सोने में 7 प्रतिशत ज्यादा निवेश किया है। 
पॉजिटिव रिटर्न दे रहा गोल्ड

सोने ने पिछले 11 साल में 8 दफा पॉजिटिव रिटर्न दिया है। वहीं, सोना पिछले चार साल में दौगुना हो चुका है। सोना गिरता भी है तो निवेशक का बहुत ज्यादा नुकसान नहीं करता है। इसलिए सोने को लोग सुरक्षितन निवेश के तौर पर देखते हैं।

2026 के अंत तक इतने हो जाएंगे सोने के दाम

सोने के दामों को लेकर लगातार अनुमान लगाए जा रहे हैं। इस साल के अंत तक लगभग एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोना 1 लाख को क्रॉस करके 1 लाख 10 हजार तक जा सकता है।

वहीं, ज्वेलर राजेश सोनी का मानना है कि अगर हालात इसी प्रकार रहे और निवेशकों ने सोने में निवेश चालू रखा तो 2026 के अंत तक सोना एक और नए कीर्तिमान को छू लेगा और 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.