Gold Rate Down : धड़ाम से गिरा सोना, अचानक कम हो गई कीमत, इतने का रह गया 10 ग्राम सोना

0


HR Breaking News (Gold Rate Down) सोने के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। सोना कभी 7वें आसमान पर जा रहा है तो कभी जमीन चाट रहा है। सोने के दाम एक बार फिर से गिर गए हैं। दो दिन की तेजी के बाद सोने के दामों में ये गिरावट सामने आई है। 

 

 

एमसीएक्स पर एक लाख के करीब पहुंच गया था सोना
 

देश में सोने के दामों में 7 से 8 हजार के बीच की गिरावट आई थी। एमसीएक्स पर 22 अप्रैल को 24 कैरेट सोना 99358 के हाई पर पहुंच गया था। यहां पहुंचने के बाद सोने में जो गिरावट आई, उसने निवेशकों को परेशान कर दिया। सोने के दाम (Gold Rate Down) गिरने के बाद फिर से बढ़े और अब फिर गिरने लगे हैं।  

 

 

4 हजार रुपये बढ़ने के बाद घटे दाम
 

सोने के दाम 4 हजार बढ़ने के बाद कम हुए हैं। तीन दिन में एमसीएक्स पर सोना 4 हजार के करीब बढ़ा था। जिसके बाद सोने के दामों में ये गिरावट सामने आई है। सोना (Gold Rate Down) बढ़ने के बाद गिर गया है। सोने के दाम गिरने से निवेशक फिर चिंता में आ गए हैं। 

साल में सोने के दामों में उतार चढ़ाव
 

इस साल सोने के दामों में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है। सोना इस साल की शुरुआत में 80 हजार से कम था। सोने के दाम इस साल 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़े। इतनी बढ़ौतरी के बाद सोने के दामों में गिरावट का दौर चालु है। फिलहाल सोना (Gold Rate)7 प्रतिशत तक गिर चुका है।  

सोने के आभूषणों की खरीद घटी
 

2025 में भारत में सोने (Gold Rate) के आभूषणों की खरीद घटी है। देश में सोने के खरीदारी में ज्वेलरी का हिस्सा पहली तिमाही में 25 प्रतिशत कम हुआ है। यह 16 साल में पहली बार हुआ है। इतना कम सोना 16 साल बाद खरीदा गया है। लोगों ने हल्के गहने बनवाए हैं। यह सब सोने के दाम बढ़ने के कारण है। 

जमकर हुआ सोने में निवेश
 

जहां एक ओर सोना खरीदने वालों में आम लोगों की कमी आई तो वहीं, दूसरी ओर निवेशकों का प्रतिशत बढ़ा है। सोने में निवेश करने वाले 7 प्रतिशत बढ़े हैं। यह भी दस साल का रिकॉर्ड टूटा है। निवेशकों ने सोने को सुरक्षित मानते हुए इसमें निवेश किया है। सोने के दाम (Gold Rate Down)  भी ज्यादा निवेश के कारण ही बढ़ रहे थे। 

ये चल रहे हैं सोने के दाम
 

एमसीएक्स पर बुधवार को सोने के दाम गिरे हैं। 96,550 रुपये न्यूनतम रहे हैं। वहीं, हाई 97379 रुपये रहा। आज सुबह सोना 96,900 पर खुला था, वहीं सोना कल 97,491 पर बंद हुआ था। दोपहर 12:44 बजे 97315 रुपये दाम चल रहे हैं, जो कल से 176 रुपये कम है। यह -0.18% प्रतिशत है। 
 

Leave A Reply

Your email address will not be published.