Gold Rate : सोना अभी और होगा सस्ता, एक्सपर्ट ने बताया महीनेभर में कितने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

0

(Gold Rate) सोने में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। सोने के दाम में रविवार को भी नरमी दिखी है। सोने में लगातार आ रही गिरावट ने सोचने पर मजबूर कर दिया है कि सोना खरीदे या नहीं। वहीं, एक्सपर्ट का अनुमान है कि सोने के दामों में गिरावट अभी कम नहीं होने वाली है। 

सोने ने छोड़ी रॉकेट की सवारी
सोने के दाम (Gold Rate) लंबे समय से बढ़ौतरी पर थे। 24 कैरेट सोना रॉकेट पर सवार था। रॉकेट पर सवार सोना आसमान में जा चुका था। 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख रुपये को पार कर गई थी। सोना खरीदने वालों के पसीने छूट रहे थे, लेकिन अब सोने ने रॉकेट की सवारी छोड़ दी है।

 

एक महीने में 18 हजार की ऐतिहासिक तेजी
सोने के दाम बढ़ने के कारण वेडिंग सीजन में भी ज्वैलर्स शॉप खाली रही। सोने के दाम महीनेभर में 18000 रुपये से अधिक बढ़ गए थे। परंतु अब सोने की कीमतों पर ब्रेक लगा है। 2024 में सोने के दाम पूरे साल में 12 हजार के आसपास बढ़े थे। 

गिरने लगा है सोने के दाम
सोने के दाम में गिरावट शुरू हो चुकी है। 1 लाख पर जाने के बाद सोना भरभराकर गिरने लगा है। वहीं, एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि देश में सोना आने वाले दिनों में गिरावट के दौर में जारी रह सकता है। सोना (Gold Rate) अपने ऑल टाइम हाई से 8 फीसदी तक गिर चुका है।   

क्या चल रहा है सोने का दाम 
एक्सिस सिक्योरिटीज के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि सोने में कमजोरी के संकेत दिख रहे हैं जो आने वाले दिनों में और जारी रह सकते हैं।  इस बार पहली बार दिसंबर के बाद 50-दिन के मूविंग एवरेज से नीचे सोना बंद हो सकता है। वहीं, सोने की कीमत इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार काफी कम हो चुकी है।

24 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate) 92,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं। 22 कैरेट वाले सोने का भाव (Gold Rate) 91,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ पहुंचा है। इसी तरह, 18 कैरेट सोने का दाम (Gold Rate) 70,244 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। 

सोने के दाम गिरने का कारण
सोने के दाम गिरने के पीछे कई वैश्विक कारक है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दर में कटौती की उम्मीद कम हो रही है। इसकी वजह से सोने (Gold Rate) की डिमांड कम हुई है। वहीं, ट्रेड वॉर भी नरम पड़ा है।

इसी कारण निवेशक सोने की बजाए मार्केट की ओर मूव कर रहे हैं। बता दें कि 22 अप्रैल को सोने की कीमत जब लाख पार गई तो तब से मुनाफावसूली भी जारी है। इससे सोने की बिकवाली बढ़ी और कीमतों गिर रही हैं। 

महीने भर में ये होंगी सोने की कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोने के दाम निकट भिवष्य में गिरावट के दौर से गुजरेंगे। आने वाले दिनों में सोने की कीमत और कम हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से सोने के दाम (Gold Rate) 3,000 डॉलर प्रत औंस से 3,050 डॉलर प्रति औंस तक गिर सकती हैं। देश में यह कीमत 87000 से 88000 रुपये प्रति 10 ग्राम के लगभग बनती है, तो आने वाले दिनों में या महीनेभर में सोना 88 हजार के आंकड़े को छू सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.