Gold rate Increase : नवंबर-दिसंबर तक इतना हो जाएगा 10 ग्राम सोने का रेट, जानें क्या है निवेश का सही समय?

0

News (Gold rate Increase) सोना इस साल लगातार कीर्तिमान स्थापित करता जा रहा है। नए साल से बढ़ने लगे सोने के दाम उन दिनों में भी बढ़ते गए, जब न कोई धार्मिक अनुष्ठान, न किसी त्योहार और न कोई शादियों का सीजन था।

ऐसे में नवंबर दिसंबर में जब देश का सबसे बढ़ा त्योहार दिवाली होगा और शादियों का सीजन पीक पर होगा तो सोने के दाम उन दिनों में कितने हो जाएंगे। आइए जानते हैं- 

सोने के दामों में तेजी का यह है कारण 

सोने के दाम (Sone ke Damm)एक बार फिर से तीन सप्ताह के शिखर पर पहुंच गए हैं । कॉमेक्स पर सोने की कीमतें 3350 डॉलर प्रति औंस के करीब ट्रेड कर रही है। अमेरिकी कर्ज संकट के चलते निवेशक सोने में इन्वेस्ट (Invest in Gold)कर रहे हैं।

इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर में कमजोरी का असर सोने की कीमतों पर पड़ रहा है। इस समय में डॉलर इंडेक्स 100 के नीचे गिरा है। अभी भी अमेरिकी वित्तीय चिंताएं बरकरार है।

साल की शुरुआत  से अब तक कितने बढ़े दाम
आंकड़ों पर गौर करें तो 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दामों (24 carat gold price) में काफी इजाफा हुआ है। तब से अब तक दाम 76,162 रुपए से 19,421 रुपए बढ़कर 95,583 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

वहीं, चांदी के रेट (silver rates)भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 12,475 रुपए बढ़कर 98,492 रुपए पर बिक रही है। जबकि बीते वर्ष सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

22 अप्रैल को ऑल टाइम हाई पर था सोना
सोने के दाम इस साल 22 अप्रैल को अपने ऑल टाइम हाई पर थे। इस दिन सर्राफा बाजार में जीएसटी समेत सोने के दाम 1 लाख को पार कर गए थे। वहीं, एमसीएक्स पर फ्यूचर गोल्ड भी 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा था। इसके बाद सोने के दाम कुछ दिन गिरे, लेकिन फिर से बढ़ने लगे हैं। 

कहां क्या चल रहे हैं सोने के दाम 
दिल्ली 
22 कैरेट सोने की कीमत (Delhi Gold Price) 89,900 रुपए
24 कैरेट सोने की कीमत 98,060 रुपए

मुंबई
22 कैरेट सोने की कीमत(Gold Price in Mumbai) 89,750 रुपए
24 कैरेट सोने की कीमत 97,910 रुपए है

कोलकाता 
22 कैरेट गोल्ड की कीमत (Gold Price in kolkata)89,750 रुपए
24 कैरेट सोने की कीमत 97,910 रुपए 

चेन्नई 
22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price in Chennai)89,750 रुपए
24 कैरेट सोने की कीमत 97,910 रुपए है।

भोपाल
22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price in Bhopal)89,800 रुपए
24 कैरेट सोने की कीमत 97,960 रुपए

नवंबर दिसंबर तक इतने पहुंचे सोने के दाम

सोने के दाम (Gold Rate) इस साल लगातार बढ़ते जा रहे हैं। नवंबर दिसंबर तक सोने के दाम  1 लाख 5 हजार से 1 लाख 10 हजार के बीच जा सकते हैं। सोने के दामों में इतनी तेजी आने का कारण एक्सपर्ट राहुल सोनी बताते हैं कि नवंबर दिसंबर में दिवाली का त्योहार होगा और अन्य भी त्योहार होंगे, जिससे सोने की मांग बढ़ेगी। वहीं शादियों का सीजन होगा। इससे सोने के दाम बढ़ेंगे। वहीं टैरिफ वॉर भी अभी अनिश्चित्ता में है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.