Gold Rate Today 3 September 2025: सोने के भाव में आज फिर आई तेजी, जानिए 3 सितंबर का ताजा रेट

0


Gold Price Today:  सोने आज बुधवार, 3 सितंबर 2025 को सोने के दाम में मामूली तेजी दर्ज की गई है। सोना अब तक के अपने उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,06,200 रुपये के पार पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 97,400 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर है। कल की तुलना में सोने के रेट में 100 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है।

चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। आज चांदी 1,27,000 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है, जो कल के मुकाबले 900 रुपये महंगी हुई है।

सोना-चांदी की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं?

सोने और चांदी के दामों में तेजी के कई बड़े कारण हैं:

  • अमेरिकी फेडरल रिजर्व से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद।

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के कमजोर होने से सोने की मांग बढ़ी।

  • अमेरिका की नीतियों को लेकर अनिश्चितता और अंतरराष्ट्रीय तनाव।

  • नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में चांदी की बढ़ती मांग।

इन कारणों की वजह से निवेशक सोने-चांदी को सुरक्षित निवेश मान रहे हैं, जिससे इनके दाम लगातार ऊपर जा रहे हैं।

3 सितंबर 2025 के सोने के रेट (मुख्य शहरों में)

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट (₹/10gm) 24 कैरेट गोल्ड रेट (₹/10gm)
दिल्ली 97,410 1,06,250
चेन्नई 97,260 1,06,100
मुंबई 97,260 1,06,100
कोलकाता 97,260 1,06,100
जयपुर 97,410 1,06,250
नोएडा 97,410 1,06,250
गाजियाबाद 97,410 1,06,250
लखनऊ 97,410 1,06,250
बेंगलुरु 97,260 1,06,100
पटना 97,260 1,06,100

यूपी में सोने का भाव

लखनऊ के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट सोना 98,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि कल इसका भाव 98,050 रुपये था। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,03,160 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कल 1,02,950 रुपये थी।

ये भी पढ़ें : Cockroach Control Home: कॉकरोच ने नाक में कर रखा है दम? आजमाएं ये घरेलू नुस्‍खे, पल भर में होगा सफाया

एमपी में सोने का भाव

इंदौर में 22 कैरेट सोने की कीमत आज 97,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो कल 97,700 रुपये थी। 24 कैरेट सोना आज 1,02,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि कल इसका भाव 1,02,590 रुपये था।

भारत में सोने के दाम कैसे तय होते हैं?

भारत में सोने की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं:

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत

  • डॉलर-रुपया विनिमय दर

  • आयात शुल्क और टैक्स

  • स्थानीय मांग और आपूर्ति

इसी वजह से रोजाना सोने के रेट में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। भारतीय संस्कृति में सोना गहनों के साथ-साथ निवेश के लिए भी बेहद अहम माना जाता है।

ये भी पढ़ें : Zomato Platform Fee Hike: दिवाली से पहले जोमैटो ने दिया झटका, प्लेटफॉर्म फीस में 2 रुपए का इजाफा, कंपनी ने ये कहा

Leave A Reply

Your email address will not be published.