Gold Rate Today: सोना हुआ 5500 रुपए सस्ता, खरीदने का अच्छा मौका, जानिए 24 कैरेट गोल्ड का भाव
Gold Rate Today: सोना यानी गोल्ड की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। सोना इन दिनों 5500 रुपए सस्ता हो गया है। शेयर मार्केट में स्थिरता आ रही है, वहीं Gold के दाम में बड़ी गिरावट आई है।
इस वजह से सस्ता हुआ सोना
MCX पर सोने की कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर से 5% या 5,448 रुपए प्रति 10 ग्राम कम हो गई हैं। शुक्रवार, 27 जून को शेयर बाजार में तेजी के चलते और जोखिम की भावना में कमी आने से येलो मेटल (Gold) की कीमत में 1457 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई, जिससे गोल्ड 95,630 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।
11 दिन पहले सोने की कीमत 1 लाख के पार हो गई थी
16 जून 2025 को MCX पर सोने का भाव 1,01,078 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। तब से Gold की कीमत में 5% की गिरावट आई है। 5500 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता होने में सोने को 11 दिन लगे हैं। वहीं, चांदी की बात करें तो आज यह 1929 रुपए सस्ती हो गई है। एमसीएक्स पर 1 किलो सोने का भाव अब 1,05,968 रुपए प्रति किलो हो गया है। कुछ दिन पहले यह 1 लाख 10 हजार रुपए के ऊपर चला गया था।
सोना-चांदी क्यों हो रहा सस्ता ?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान-इजराइल वार खत्म होने की घोषणा की है, जिसके बाद सोने की कीमतों में गिरावट आई है। मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते कमोडिटी मार्केट ऊंचाई पर था और सोने-चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं, लेकिन अब युद्ध खत्म होने से बाजार में स्थिरता आ गई है और सोने-चांदी की कीमतें फिर से गिरने लगी हैं।
खबर अपडेट हो रही है…