Gold Rate Today: सोने की कीमतों में भारी उछाल, चांदी के दाम भी बढ़े, जानें 30 अगस्त का ताजा रेट

0


Gold Rate Today 30 August 2025: बीते कुछ समय से सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा हैं। भारत में सोना हमेशा से ही निवेश और आभूषणों के लिए पसंदीदा रहा है। ज्यादातर लोग मानते हैं कि सोना खरीदने से कभी घाटा नहीं होता। दरअसल, इसकी कीमतें अक्सर बढ़ती रहती हैं और गिरावट बहुत मामूली ही देखने को मिलती है। 30 अगस्त 2025 को देशभर में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि 27 अगस्त को लागू हुए 50% टैरिफ के बाद यह अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।

सोने की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,640 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 1,05,100 रुपये तक पहुंच गई है। 22 कैरेट सोना 1,500 रुपये की बढ़त के बाद 96,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, जबकि 18 कैरेट सोना 78,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

ये भी पढ़ें : Google Translate AI Tutor: गूगल ट्रांसलेट का बड़ा अपडेट, 70+ भाषाओं में मिलेगा Live Translation

शहरवार सोने-चांदी की ताजा कीमतें

शहर 24 कैरेट (₹/10g) 22 कैरेट (₹/10g) 18 कैरेट (₹/10g) चांदी (₹/किलो) बढ़ोतरी (₹)
दिल्ली 1,05,100 96,350 78,840 1,640 (24K), 1,500 (22K)
मुंबई 1,04,950 96,200 78,710 1,640 (24K), 1,500 (22K)
चंडीगढ़ 1,05,100 96,350 78,840 2,340 (24K)
लखनऊ 1,05,100 96,350 78,840 1,500 (22K)
पटना 1,05,000 96,250 78,750 1,500 (22K)
भोपाल 1,00,120 94,700 1,31,000 680 (24K), 650 (22K)
इंदौर 1,00,120 94,700 1,31,000 680 (24K), 650 (22K)

हॉलमार्क और सोने की शुद्धता

सोने की शुद्धता की पहचान के लिए हॉलमार्क का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा दिया जाता है।

  • 24 कैरेट – 999 हॉलमार्क, 99.9% शुद्ध

  • 23 कैरेट – 958 हॉलमार्क

  • 22 कैरेट – 916 हॉलमार्क, 91% शुद्ध

  • 21 कैरेट – 875 हॉलमार्क

  • 18 कैरेट – 750 हॉलमार्क

आमतौर पर जेवर बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का उपयोग किया जाता है, क्योंकि 24 कैरेट सोना बहुत ज्यादा मुलायम होने के कारण आभूषणों के लिए उपयुक्त नहीं होता।

ये भी पढ़ें : Japan Visit: PM मोदी को मिली दारुमा डॉल, जानें क्यों रंगी जाती है इसकी सिर्फ एक आंख, क्या है इसकी खासियत

Leave A Reply

Your email address will not be published.