Gold Rate Today: सोने की कीमतों में तेजी, सातवें आसमान पर चांदी के भाव, जानें 28 अगस्त का ताजा रेट

0


Gold Rate Today 28 August 2025: देश में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।  इसी बीच आज यानी गुरुवार 28 अगस्त 2025 को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। पिछले 24 घंटों में सोना 250 रुपये तक महंगा हुआ है। 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है, जबकि 22 कैरेट सोना मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 94,200 रुपये से ऊपर कारोबार कर रहा है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक को हटाने के फैसले के बाद वैश्विक बाजार में डर और अनिश्चितता बढ़ी है। निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे कीमतों में उछाल आया है। इसके अलावा ब्याज दरों में कटौती की संभावना, रुपये की कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले संकेतों ने भी सोने को महंगा किया है।

देशभर में 28 अगस्त 2025 को सोने के दाम

शहर 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 94,200 1,02,750
चेन्नई 94,050 1,02,600
मुंबई 94,050 1,02,600
कोलकाता 94,050 1,02,600
जयपुर 94,200 1,02,750
नोएडा 94,200 1,02,750
गाजियाबाद 94,200 1,02,750
लखनऊ 94,200 1,02,750
बंगलुरु 94,050 1,02,600
पटना 94,050 1,02,600

भोपाल, इंदौर और रायपुर में सोने-चांदी के दाम

  • भोपाल: 22 कैरेट सोना – ₹94,550, 24 कैरेट सोना – ₹99,280

  • इंदौर: 22 कैरेट सोना – ₹94,550, 24 कैरेट सोना – ₹99,280

  • रायपुर: 22 कैरेट सोना – ₹94,550, 24 कैरेट सोना – ₹99,280

चांदी की कीमत भोपाल, इंदौर और रायपुर में 1,30,000 रुपये प्रति किलो पर स्थिर बनी हुई है।

चांदी और प्लेटिनम के रेट

  • चांदी: ₹1,20,000 प्रति किलो (कोई बदलाव नहीं)

  • प्लेटिनम: ₹37,910 प्रति 10 ग्राम (₹180 की गिरावट)

सोने की शुद्धता की पहचान

  • 24 कैरेट: 99.9% शुद्ध (आभूषण नहीं बनते)

  • 22 कैरेट: 91% शुद्ध (9% अन्य धातुएं मिलाई जाती हैं)

  • हॉलमार्क कोड: 24K-999, 23K-958, 22K-916, 21K-875, 18K-750

आमतौर पर आभूषण 22 कैरेट सोने में ही बनाए जाते हैं, क्योंकि यह मजबूत और टिकाऊ होता है।

ये भी पढ़ें : Todays Latest News: केंद्र सरकार ने कपास पर आयात शुल्क छूट 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ाई, 29 अगस्त को बिहार जाएंगे अखिलेश

Leave A Reply

Your email address will not be published.