हाइलाइट्स
- चुनाव कार्य में लगे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी।
- बीएलओ और सुपरवाइजर की प्रोत्साहन राशि डबल।
- मध्यप्रदेश के 65 हजार कर्मचारियों को मिलेगा लाभ।
MP BLO and Supervisor Increased Incentive: मध्यप्रदेश के हजारों सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। भारत निर्वाचन आयोग ने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और सुपरवाइजर की प्रोत्साहन राशि में बड़ी बढ़ोतरी की है। इस फैसले से प्रदेश के करीब 65 हजार कर्मचारियों को सीधा फायदा मिलेगा।
अब बीएलओ को पहले की तुलना में दोगुना मानदेय मिलेगा। पहले जहां उन्हें सालाना 6 हजार रुपए मिलते थे, वहीं अब यह राशि बढ़कर 12 हजार रुपए हो गई है। इसी तरह, सुपरवाइजर को भी बढ़ा हुआ भत्ता मिलेगा। भारत निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
एमपी के 65 हजार कर्मचारियों को फायदा
भारत निर्वाचन आयोग ने एक दशक बाद बड़ा फैसला लेते हुए बीएलओ और सुपरवाइजर के मानदेय में बढ़ोतरी की है। अब बीएलओ को सालाना 6 हजार की जगह 12 हजार रुपए और सुपरवाइजर को 12 हजार की बजाय 18 हजार रुपए सालाना मिलेंगे। इसके अलावा, चुनावी विशेष अभियानों (स्पेशल ड्राइव) में भाग लेने वाले बीएलओ को अतिरिक्त 2 हजार रुपए का प्रोत्साहन दिया जाएगा। इस फैसले से एमपी के लगभग 65 हजार बीएलओ और सुपरवाइजर को सीधा लाभ मिलेगा।
मानदेय बढ़ाने का आदेश जारी
भारत निर्वाचन आयोग ने सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों को BLO और सुपरवाइजर के मानदेय में वृद्धि के निर्देश जारी किए हैं। मध्यप्रदेश में भी इस आदेश को लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
कर्मचारियों को अब मिलेगा दोगुना भत्ता
अब तक BLO को प्रति माह ₹500 यानी सालाना ₹6,000 मिलते थे। नए आदेश के तहत यह राशि बढ़ाकर ₹1,000 प्रति माह कर दी गई है, जिससे सालाना ₹12,000 मिलेंगे। वहीं सुपरवाइजर को पहले सालाना ₹12,000 मिलते थे, जो अब बढ़कर ₹18,000 हो जाएंगे।
ये खबर भी पढ़ें… भोपाल में 75 हजार राशन कार्डधारक हो सकते हैं अपात्र, 6 माह से नहीं लिया राशन, ऐसे सामने आई सच्चाई
स्पेशल ड्राइव पर अलग प्रोत्साहन
चुनाव के दौरान विशेष ड्राइव में हिस्सा लेने वाले BLO को अतिरिक्त ₹2,000 की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी, जिससे उनका मनोबल और कार्यक्षमता दोनों बढ़ेगी।

10 साल बाद हुई बढ़ोतरी
गौरतलब है कि BLO और सुपरवाइजर के मानदेय में पिछली बार बदलाव 2015 में किया गया था। लगभग एक दशक बाद यह फैसला लिया गया है, जिससे कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।