PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( Employees’ Provident Fund Organisation ) ने पीएम खाताधारकों को बड़ा तोहफा दिया है ! आपको बता दें कि EPFO की कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा योजना (EDLI) को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है ! इन नियमों के तहत मृत्यु दावा प्रक्रिया को सरल बनाया गया है और बीमा लाभ भी बढ़ाए गए हैं ! इससे हर साल हजारों परिवारों को आर्थिक मदद मिलेगी !
PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी
क्या है EDLI योजना
EDLI योजना की शुरुआत सरकार ने 1976 में की थी ! इस योजना का उद्देश्य नौकरी के दौरान अचानक मृत्यु होने पर कर्मचारी के परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है ! इस योजना के तहत EPF सदस्य की मृत्यु होने पर उसके परिवार को बीमा राशि दी जाती है !
आजीवन सुरक्षा कवर
प्रोविडेंट फंड न केवल रिटायरमेंट के लिए बचत का जरिया है, बल्कि नौकरी के दौरान किसी भी आपात स्थिति में आर्थिक सहायता भी प्रदान करता है ! यह कर्मचारियों के लिए एक मजबूत वित्तीय सुरक्षा प्रक्रिया के रूप में काम करता है !
PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी , नए कर्मचारियों को भी लाभ
पहले अगर कर्मचारी की नौकरी शुरू करने के एक साल के भीतर मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को बीमा लाभ नहीं मिलता था ! अब नए नियमों के अनुसार ऐसे मामलों में परिवार को ₹50,000 की आर्थिक सहायता मिलेगी !
नौकरी बदलने पर भी मिलेगा लाभ
अब अगर कोई कर्मचारी नौकरी बदलता है और दो नौकरियों के बीच दो महीने तक का अंतर होता है, तब भी उसका बीमा कवरेज जारी रहेगा ! इससे परिवार की आर्थिक सुरक्षा बनी रहेगी !
बीमा राशि में बढ़ोतरी
योजना में बदलाव के बाद अब बीमा राशि की सीमा ₹2.5 लाख से बढ़ाकर ₹7 लाख कर दी गई है ! यह राशि पिछले 12 महीनों के औसत वेतन के आधार पर तय की जाती है !
अब PF जमा में देरी पर कम लगेगा जुर्माना
अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( Employees’ Provident Fund Organisation )जमा में देरी पर नियोक्ता पर लगने वाला जुर्माना घटाकर सिर्फ 1% प्रति माह कर दिया गया है ! इससे कंपनियों को राहत मिलेगी और कर्मचारियों को समय पर लाभ मिल सकेगा !
2024-25 के लिए ब्याज दर
वित्त वर्ष 2024-25 के लिए EPF पर 8.25% की वार्षिक ब्याज दर घोषित की गई है, जिससे कर्मचारियों को उनके निवेश पर बेहतर रिटर्न मिलेगा !
कैसे पाएं बीमा लाभ
अगर नौकरी के दौरान किसी कर्मचारी की मौत हो जाती है, तो उसके नॉमिनी या कानूनी उत्तराधिकारी को ₹2.5 लाख से ₹7 लाख तक की बीमा राशि मिलती है ! इस योजना के तहत कर्मचारियों से कोई प्रीमियम नहीं लिया जाता, बल्कि नियोक्ता 0.5% का योगदान देता है !
हजारों परिवारों को होगा फायदा
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( Employees’ Provident Fund Organisation )के इन बदलावों से हर साल नौकरी के दौरान 1,000 से ज़्यादा मौतों के मामलों में प्रभावित परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी और सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था मज़बूत होगी ! इससे कर्मचारियों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ेगी !