उत्तर प्रदेश वालों के लिए खुशखबरी, दिवाली से 37000 रुपये में मिलेगा हॉलमार्क वाला सोना
News (Sone Ki Kemat)। अगर आप भी सोने के गहनों को पहनना पसंद करते हैं, लेकिन इसकी लगातार बढ़ रही कीमत की वजह से जो भी लोग सोने की खरीदी (Gold Buying Tips) करने का प्लान करते हैं उनको अपना मन मारना पड़ जाता है।
जानकारी के लिए बता दें कि यूपी में अब एक नए कैरेट वाला सोना लॉन्च होने वाला है। इस सोने की कीमत काफी कम रहेगी, जिसके कारण कोई भी व्यक्ति सोने (Gold rate) की आसानी से खरीदी कर सकता है।
यूपी के इन शहरों में आएगा 9 कैरेट सोना
जानकारी के लिए बता दें कि यूपी के माधुरी सेंगर, गाजियाबाद में 9 कैरेट सोना (9 carat gold) आने वाला है। त्योहारी सीजन से ठीक पहले गाजियाबाद, ट्रांस हिंडन के सर्राफा बाजार में अब 9 कैरट हॉलमार्क के गोल्ड को लेकर हलचल दर्ज की जा रही है।
काफी लंबे समय से मंदी की मार झेल रहे गोल्ड जूलर्स अब 9 कैरेट गोल्ड (9K Gold Price) जूलरी को बाजार में उतारने की तैयारी में जुटे हैं।
सर्राफा व्यापारियों के बीच हुई बैठक
इसे लेकर सर्राफा व्यापारियों की बैठक भी हो चुकी है। जुलाई 2025 में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने 9 कैरेट हॉलमार्क जूलरी (9K Gold Jewellery) को स्वीकृति दे दी थी।
हालांकि अब तक यह जिले में कहीं नहीं आई है। जैसे-जैसे त्योहारी सीजन करीब आ रहा है गोल्ड लवर्स की नौ कैरट हॉलमॉर्क को लेकर दिलचस्पी बढ़ती नजर आ रही है।
इस वजह से खास रहने वाला है 9 कैरेट सोना
एक्सपर्ट्स ने बताया कि अब तक भारतीय बाजार में मुख्य रूप से 22, 18, व 14 कैरेट (14k Gold Rate) की गोल्ड की जूलरी को उपलब्ध कराया जा रहा था। ऐसे में 9 कैरेट गोल्ड का विकल्प ग्राहकों को हल्की और किफायती जूलरी खरीदने का मौका देने वाले हैं।
गाजियाबाद (UP Gold Price) के जूलर्स को भी उम्मीद लगाई है कि अभी सोने की कीमतें ऊंचाई पर है, इसकी वजह से आम ग्राहकों की जेब पर बोझ बढ़ने वाला है। ऐसे में 9 कैरेट गोल्ड जूलरी उन्हें बजट-फ्रेंडली विकल्प देगी।
मार्केट में पहले आएंगे ये आइटम्स
सर्राफा व्यापारियों की हुई बैठक में सामने आया कि शुरुआत में 9 कैरेट गोल्ड में अंगूठी, चेन, कान के टॉप्स और छोटे-छोटे आइटम ही बाजार में आने वाले हैं।
इसकी वजह ये है कि लोग पहले इस नई कैटेगरी (Category of Gold) को परख सकते हैं और उसके बाद धीरे-धीरे भारी जूलरी जैसे नेकलेस, चूड़ियां और सेट्स में मांग बढ़ेगी। सर्राफा एसोसिएशन के एक्सपर्ट्स ने बाताया कि दौर में ज्वेलर्स नई उम्मीदें लेकर 9 कैरेट गोल्ड को उतार रहे हैं।
9 कैरेट गोल्ड की होगी लॉन्चिंग
दिवाली हमेशा से सोने-चांदी की खरीदारी का बड़ा पर्व माना जा रहा है। इस बार सर्राफा व्यापारी उम्मीद लगाई जा रही है कि 9 कैरेट गोल्ड की लॉन्चिंग (9K Gold Launching Date) से बाजार की रौनक और भी ज्यादा बढ़ने वाली है।
हल्के बजट वाले ग्राहक भी इस बार बिना झिझक के ही सोने की खरीदी कर पाएंगे। वहीं अगस्त के आखिरी सप्ताह से ही इसे लेकर काम शुरू कर दिया जाएगा।
BIS ने जमाई सख्त नजर
BIS गाजियाबाद के अधिकारियों का मानना है कि यह नया कैरेट (New Carat Of Gold) मार्केट में उतारा जा चुका है। इस स्थिति में टीम भी इस पर पूरी तरह नजर रखने वाली है। जुलाई में स्वीकृति मिलने के बाद अब पहली बार यह कैटेगरी गाजियाबाद (Gaziyabad gold Price) के बाजार में भी दस्तक देने वाली है।
जूलरी की गुणवत्ता और शुद्धता को लेकर किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए हर स्तर पर जांच होने वाली है। इसके लिए त्योहारी सीजन पर विशेष टीम भी बनाई जाएंगी।
सोने की कीमत में आया उछाल
एक्सपर्ट्स का मानना है कि पिछले एक साल से सोने (Gold rate) की बिक्री में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। महंगाई और ऊंची कीमतों के चलते कई ग्राहक खरीदारी करने को टाल रहे हैं।
वहीं शादी-ब्याह और त्योहारों जैसे बड़े मौके भी बाजार को उम्मीद के अनुसार रफ्तार नहीं दे पाए। ऐसे में 9 कैरेट गोल्ड (9K Gold Rate) ज्वेलर्स के लिए मौका लेकर आया है। ऐसे में अगर लोग 9 कैरेट ज्वेलरी को खरीदना पसंद किया जाता है। वहीं धीरे-धीरे इसकी रेंज और बढ़ाई जाने वाली है।
आज इस रेट मिल रहा सोना
आज सोने 24 कैरेट सोने के दाम 99,358 रुपये (Gold rate Today) प्रति दस ग्राम है। इस हिसाब से 9 कैरेट के दाम 37,260 रुपये बनते हैं। अगर दिवाली पर भी यहीं दाम रहते हैं तो 9 कैरेट सोना दिवाली पर 37000 रुपये के आसपास ही मिल जाएगा।