सुबह-सुबह आई खुशखबरी, 25 रुपए तक सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर; फटाफट देखें नई कीमतें

नई दिल्ली|जून महीने की शुरुआत आमजन के लिए महंगाई से राहत लेकर आई है. कल यानि 1 जून को सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम भारवर्ग वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए तक की कटौती कर दी है. हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. नई दरें 1 जून यानि कल से लागू हो गई है.

LPG Cylinder

कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें 

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) द्वारा जारी नई कीमतों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम भारवर्ग वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत अब 1723.50 रुपए हो गई है जबकि पहले 1747.50 रुपए में मिलता था. वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत अब 1674.50 रुपए हो गई है जबकि पहले 1699 रुपए थी. चेन्नई में 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर अब 1881 रुपये में मिलेगा जो पहले 1906 रुपये में मिलता था. कोलकाता में कॉमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत अब 1826 रुपये हो गई है, जो पहले 1851.50 रुपये थी.

लगातार दूसरे महीने कीमत में कटौती 

बता दें ये लगातार दूसरा महीना है जब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई है. मई की शुरुआत में भी कंपनियों ने 14.50 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की थी. इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और फूड इंडस्ट्री जैसी सेवाओं पर पड़ेगा, जहां इस गैस का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है. इस कटौती के बाद होटल- रेस्तरां और रेस्टोरेंट में खाना खाना सस्ता होने की उम्मीद जगी है.

Leave a Comment