नर्सिंग में सरकारी ट्रेनिंग का बढ़िया मौका! SAIL में निकली भर्ती, जल्दी करें रजिस्ट्रेशन
SAIL यानी स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड 2025 दुर्गापुर स्टील प्लांट के लिए ट्रेनिंग नर्स के कई पदों को भरने का ऐलान किया है। ये भर्ती नर्सिंग के क्षेत्र में करियर की शुरुआत का अच्छा मौका देती है। इस भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन रखे गए हैं, और इसकी अन्तिम तिथि 30 जून 2025 रखी गई है।
जानें योग्यता और पदों की जानकारी
इस भर्ती के तहत कुल 53 पदों को भरा जाएगा ये सभी पद नर्स ट्रेनी के होने वाले हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार के बस बी. एससी या जरनल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी का डिप्लोम होना ज़रूरी है। जो उम्मीदवार इन योग्यता को पूरा कर सकते हैं केवल उन्हीं को आवेदन के योग्य समझा जाएगा। अगर बात उम्र की हो तो उम्मीदवार की उम्र 18 साल से लेकर 30 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस उम्र में उम्मीदवार को उनकी कैटेगरी के अनुसार छूट दी जाएगी।
कैसे होगा चयन, कितनी मिलेगी सैलरी
इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया की जानकारी अभी नोटिफिकेशन में नहीं दी गई है, लेकिन आम तौर पर इस तरह की भर्ती के लिए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के माध्यम से चुना जाता है। अगर सैलरी की बात हो तो, उम्मीदवार को ₹10,000/ हर महीने का स्टाइपेंड दिया जाएगा। अगर आपकी उपस्थिति अच्छी रहती है, तो आपको ₹7,020 का नॉलेज एन्हांसमेंट अलाउंस भी दिया जाएगा। ये आपके प्रदर्शन का इनाम होगा। आपको इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए लगातार वेबसाइट पर बने रहना चाहिए ताकि कोई जानकारी आपसे छूट न जाए।
आवेदन कैसे और कहां करें
इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं, तो आप आवेदन फॉर्म भर कर इसका हिस्सा बन सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर के सही सही भरे और दिए गए पते पर भेज दें। पता आपको आधिकारिक नोटिफिकेशन पर मिल जाएगा। ध्यान देने वाली बात ये है कि आवेदन अन्तिम तिथि से पहल पते पर पहुंच जाना चाहिए।
SAIL ट्रेनी की यह भर्ती इच्छुक उम्मीदवारों को उनके करियर में आगे बढ़ने और नई शुरुआत का मौका देती है। सैलरी भले ही कम हो लेकिन इससे आपको जो एक्सपीरियंस मिलेगा वो आपके करियर को नई और ऊंची उड़ान भरने में मदद करेगा। अगर आप इस भर्ती की योग्यताओं को पूरा करते हैं, तो आपको देर किए बिना आवेदन कर देना चाहिए।