ज्योतिष | बृहस्पति ग्रह को देवताओं के गुरु के नाम से जाना जाता है वह हर 13 महीने में अपनी चाल बदलने के लिए जाने जाते हैं यानी कि गुरु को राशि परिवर्तन करने में एक साल से ज्यादा का समय लग जाता है. इसी बीच वह नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं, गुरु अभी आद्रा नक्षत्र में विराजमान है और वह रक्षाबंधन के बाद 13 अगस्त को नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं.
गुरु के इस नक्षत्र परिवर्तन की वजह से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है, उन्हें ना केवल आकस्मिक धन लाभ मिलेगा, बल्कि भाग्य उदय होने के भी योग बन रहे हैं. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
रक्षाबंधन के बाद चमकेगा इन राशियों का भाग्य
कर्क राशि: गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन करना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. जल्द ही आपको मानसिक सुकून मिलेगा, अगर आप किसी प्रॉपर्टी या बिजनेस में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो समय आपके लिए काफी अच्छा है. पुराने निवेश से भी आपको बढ़िया रिटर्न मिलने वाला है, आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. इस समय आपको संतान की ओर से भी कोई बड़ी खबर मिल सकती है.
सिंह राशि: इस राशि के जातकों की इनकम में जबरदस्त इजाफा होता हुआ दिखाई दे रहा है, अब आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे. नौकरी कर रहे जातकों को भी अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा. अगर आप अपने करियर को लेकर सीरियस है, तो आपको लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी, इन्वेस्टमेंट से भी लाभ होगा.
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को मान- सम्मान की प्राप्ति होगी, अविवाहित लोगों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं. पार्टनरशिप में व्यवसाय करने से बड़ा मुनाफा होगा, कानूनी मामलों में भी फैसले आपके पक्ष में आएंगे. जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है. जल्द ही, आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलेगी, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Dailynews7 इनकी पुष्टि नहीं करता है.