बालों में हर समय रहता है चिपचिपापन तो ये घरेलू नुस्खे करें ट्राई

0


बालों में चिपचिपाहट होने की समस्या किसी भी मौसम में हो सकती है। यह समस्या अक्सर बालों में ज़्यादा प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने या फिर सही तरह से इनकी केयर नहीं करने की वजह से होती है। इस समस्या से बचने के लिए महिलाएं बार-बार शैम्पू का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन शैम्पू का ज्यादा इस्तेमाल बालों को रूखा और कमजोर बना सकता है। वहीं अगर आप इस समस्या से छुटकारा पाना चाहती हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे हैं जिनकी मदद से ये समस्या कम हो सकती है।नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड और एंटी-बैक्टीरियल गुण स्कैल्प की गहराई में जाकर इसकी अच्छी तरह से सफाई करते हैं। जहां नींबू का इस्तेमाल करने से डैंड्रफ और बालों की गंदगी साफ होती है, तो साथ ही नींबू बालों में एक्स्ट्रा ऑयल को भी क्लीन करता है।

lemon tree

इस तरह करें इस्तेमाल

सबसे पहले एक कप में पानी लें और इसमें नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करके इस मिश्रण को बालों पर अप्लाई करें।
15 मिनट के बाद बालों को साफ पानी से धो लें। इसके बाद बालों को शैंपू की मदद से साफ करें।

besan
बेसन के हेयर पैक का करें इस्तेमाल

बेसन त्वचा और बालों दोनों के लिए फायदेमंद है। जहां बालों पर बेसन का इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है साथ ही, हेयर फॉल की समस्या भी कम होती है। इसी के साथ ये बालों की गहराई से सफाई करता है, अतिरिक्त तेल सोखता है और बालों का चिपचिपापन दूर करता है।
इस तरह करें इस्तेमाल

एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें, इसके बाद इसमें पानी मिक्स करके पतला पेस्ट बना लें।
इस पेस्ट को बालों पर अप्लाई करें। पेस्ट सूख जाने के बाद शैम्पू की मदद से बालों को धो लें।
इन घरेलू नुस्खे के साथ-साथ आप बालों की सही तरह से शेयर भी करें। साथ ही नीचे बताई गई बातों का भी खास ध्यान रखें
इन बातों का भी रखें ध्यान

हैवी ऑयलिंग करने से बचें।
बालों को समय-समय पर धोएं।








Leave A Reply

Your email address will not be published.