Hapur News: यूपी बोर्ड परीक्षा में आंसर शीट लेकर फरार हुआ 10वीं का छात्र, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

0


Hapur News:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा स्थित श्री चंडी विद्यालय इंटर कॉलेज में बुधवार को 10वीं कक्षा की हिंदी विषय की यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान एक छात्र अपनी आंसर शीट लेकर परीक्षा कक्ष से फरार हो गया। छात्र ने प्रश्न पत्र वहीं छोड़ दिया और बाहर निकल गया, जिससे केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई।

परीक्षा हॉल से आंसर शीट लेकर भागा छात्र

स्टाफ ने तुरंत गेट बंद कर छात्र की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद परिजन छात्र को लेकर स्कूल पहुंचे और आंसर शीट वापस सौंपी। बता दें कि छात्र गांव ददायरा का निवासी समीर बताया जा रहा है, इस घटना से परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। अधिकारियों की लापरवाही को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं इस पूरे प्रकरण में डीआईओएस श्वेता पुठिया ने सेंटर सुपरिटेंडेंट व दो कक्ष निरीक्षकों को कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

रिपोर्ट के मुताबिक, यह भी बताया जा रहा है कि छात्र ने प्रश्न पत्र पढ़ने के बाद मानसिक दबाव महसूस किया और इसी कारण उसने ऐसा कदम उठाया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और पूरे घटनाक्रम के संबंध में पूछताछ की। 

फिलहाल शिक्षा विभाग, विद्यालय प्रशासन और पुलिस अधिकारी इस मामले पर कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं। पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है और परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक की भी पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Ballia Double Murder: बलिया में एक ही घर में मिले दो शव, फंदे पर लटक था युवक तो वहीं बक्से में मिली किन्नर रेखा की लाश

Leave A Reply

Your email address will not be published.