OSC व DSC वर्ग के लिए हरियाणा सरकार ने किया ऐतिहासिक फैसला, HSSC ग्रुप डी भर्ती में 1209 पद आरक्षित
चंडीगढ़ | हरियाणा राज्य की नायब सिंह सैनी सरकार की तरफ से एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया है. सरकार की तरफ से यह निर्णय OSC व DSC वर्ग के लिए किया गया है. जैसा कि आप सब जानते हैं पिछले दिनों सरकार द्वारा SC को दो वर्ग OSC व DSC वर्ग में विभाजित किया गया है. ऐसे में हरियाणा सरकार ने राज्य में होने वाली ग्रुप डी भर्ती में इन दोनों वर्गों के उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा फैसला किया है.
DSC व OSC वर्ग के लिए ग्रुप डी भर्ती में पोस्ट रिजर्व
हरियाणा सरकार की तरफ से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के माध्यम से ग्रुप-डी के 7596 पदों में से DSC और OSC के लिए 1209 पद रिज़र्व करने का ऐसा फैसला लिया गया है जो हिस्ट्री में पहले कभी नहीं हुआ है. सरकार ने DSC के लिए 605 व OSC के लिए 604 पद रिज़र्व किये है. इन पदों हेतु सिलेक्शन प्रोसेस CET स्कोर के आधार पर मेरिट और पूरी पारदर्शिता से की जाएगी.
इतिहास में पहली बार लिया गया ऐसा फैसला
इस बारे में हरियाणा सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की गई है. सीएम नायब सिंह सैनी का कहना है कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार, ग्रुप-डी भर्ती में वंचित अनुसूचित जातियों (DSC) के लिए 605 पद और अन्य अनुसूचित जातियों (OSC) के लिए 604 पद रिज़र्व किये गए हैं.
इसके अतिरिक्त BCА, ВСВ, EWS, PH, ESP, ESM आदि केटेगरी के लिए भी रिज़र्व सीटों का प्रावधान है. ये कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” सपने को साकार करने की दिशा में शानदार साबित होगा.