जबलपुर में हिट एंड रन: तेज रफ्तार कार ने हाइवे की जाली पेंट कर रहे 20 से ज्यादा मजदूरों को कुचला, 2 की मौत, 11 की हालत गंभीर, हादसे के बाद भागा ड्राइवर
Jabalpur Hit And Run Case: जबलपुर में एक तेज रफ्तार कार ने 20 से ज्यादा मजदूरों को रौंद दिया। मजदूर हाइवे पर लगी जाली को पेंट कर रहे थे, इसी दौरान कार ड्राइवर ने उन्हें टक्कर मारी। एक्सीडेंट में घायल 2 मजदूरों की मौत हो गई। 11 मजदूरों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
जबलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, कार ने मजदूरों को रौंदा, 2 की मौत, 11 मजदूरों की हालत गंभीर #JabalpurNews#RoadAccident#HighwayAccident#WorkersSafety#BreakingNews#MPNews#AccidentAlertpic.twitter.com/8NEVqfZXvz
— Bansal News Digital (@BansalNews_) January 18, 2026
हादसे के बाद की तस्वीरें
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/18/jabalpur-accident-news-2026-01-18-15-52-02.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/18/jabalpur-accident-hindi-news-2026-01-18-15-53-25.jpg)
खाना खाते वक्त कार ने रौंदा
रिंग रोड के एकता चौक पर दोपहर करीब 2 बजे हादसा उस वक्त हुआ, जब मजदूर खाना खा रहे थे। चैनवती बाई (40 साल) और लच्छो बाई (40 साल) ने दम तोड़ दिया। सभी मजदूर मंडला के बिहारिया गांव के रहने वाले हैं। पिछले डेढ़ महीने से जबलपुर में मजदूरी कर रहे हैं। डिवाइडर पर लगी लोहे की जालियों की सफाई के बाद वे वहीं बैठकर खाना खा रहे थे। बरेली से जबलपुर की ओर आ रही सफेद कार उन्हें रौंदते हुए निकल गई।
घायल मजदूर बोला- अचानक कार सामने आई
घायल मजदूर महंत उइके ने कहा कि हमारे सामने कार अचानक आई। इससे पहले कुछ समझ पाते वो सभी को कुचलते हुए निकल गई। हमारे कई साथी घायल होकर सड़क पर पड़े थे।
ये खबर भी पढ़ें: SC-ST, OBC संयुक्त मोर्चा महासम्मेलन: पूर्व विधायक ने कहा- कथावाचक विधवाओं को कहते हैं ‘खाली प्लॉट’, इन्हें जूते की माला पहनाकर नंगा घुमाए
घायल मजदूर
गुमशा बाई (40 साल)
मीराबाई (45 साल)
राजकुमारी बाई (35 साल)
गीता बाई उईके (40 साल)
वर्षा कुशराम (45 साल)
जमुना बाई (40 साल)
कृष्णा बाई (40 साल)
होरी बाई (35 साल)
लक्ष्मी गौंड (40 साल)
भगवती बाई (35 साल)
ज्ञानवती बाई (41 साल)
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर:मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड: खजुराहो सबसे ठंडा, यहां का पारा 5.8°C, ग्वालियर में विजिबिलिटी घटकर 500-1000 मीटर रह गई
CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस
बरेला TI अनिल पटेल ने कहा कि घायलों का इलाज जारी है। फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के CCTV कैमरों और टोल नाकों के फुटेज खंगाले रहे हैं। जल्द ही आरोपी ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया जाएगा।