UPI से 50 हजार रुपये किए ट्रांसफर? कितना देना होगा टैक्स, जानें क्या हैं इनकम टैक्स के नियम
रिश्तेदारों से मिले गिफ्ट पर टैक्स
इनकम टैक्स के नियम के अनुसार, अगर कोई आपका करीबी रिश्तेदार आपको कोई गिफ्ट देता है तो उसकी राशि पर की सीमा नहीं होती है. वहीं अगर गिफ्ट देने वाला कोई दूर का रिश्तेदार या दोस्त होता है, तो उसकी कीमत 50 हजार रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. अगर यह रकम 50 हजार रुपए से ज्यादा होती है तो एक्स्ट्रा राशि आपकी आय में जोड़ दी जाएगी और उसी के हिसाब से उस पर टैक्स लगेगा.
कौन होते है क़रीबी रिश्तेदार
अगर आपको अपने किसी क़रीबी रिश्तेदार जैसे – माता-पिता, भाई-बहन, या पति/पत्नी से कोई गिफ्ट मिलता है तो उस पर कोई टैक्स नहीं लगता है, चाहे उसकी कीमत कितनी ज्यादा क्यों न हो. इसके अलावा शादी में मिले गिफ्ट पर भी किसी तरह का टैक्स नहीं लगता है.
50,000 रुपये या उससे अधिक की रकम पर लगेगा टैक्स
आयकर विभाग के मुताबिक, अगर आप व्यावसायिक उद्देश्य के लिए, आय के रूप में, या किसी सेवाओं के बदले में 50,000 रुपए या उससे ज्यादा रुपए लेते हैं, तो वह आपकी आय में जोड़ा जाएगा. इसी आय के हिसाब से आपसे टैक्स लिया जाएगा.
दोस्त ने यूपीआई से दिए 50 हजार रुपए तो
अगर कोई दोस्त आपको निजी मदद के लिए 50,000 रुपए भेजता है तो उस पर इनकम टैक्स नहीं लगता है. यह पैसा चाहे सीधे आपके बैंक खाते में आया हो या UPI के जरिए भेजा गया हो, टैक्स सिर्फ उसी पैसे पर लगता है जो आयकर नियमों के दायरे में आता है