हरियाणा के कॉलेज में नहीं ले पाए एडमिशन, तो एक बार फिर मिल रहा मौका; दोबारा तक खुला पोर्टल

0

जींद | हरियाणा के विभिन्न कॉलेजों में विद्यार्थियों ने 12वीं के बाद एडमिशन लिया है. जल्द ही, विद्यार्थियों की क्लासेस शुरूहो जायेंगी. इससे पहले जींद जिले के विभिन्न कालेजों में अंडर ग्रेजुएट फर्स्ट ईयर में शेष बची सीटों पर एडमिशन के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने पोर्टल को ओपन कर दिया है. जो भी विद्यार्थी इच्छुक है वह दाखिले के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है. उसके बाद, फिजिकल काउंसिलिंग के लिए डाक्यूमेंट्स लेकर कालेज में जा सकता है.

20 से 25 फीसदी सीट रिक्त

कालेजों में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 मई से शुरू कर दी गयी थी. जिला मुख्यालय पर जींद में दोनों राजकीय कालेजों सहित अन्य शहरी क्षेत्र के कालेजों में निर्धारित सीट से ज्यादा आवेदन आए थे, मगर 2 मेरिट लिस्ट और फिकिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले करने के बाद भी 20 से 25 प्रतिशत सीट खाली हैं.

28 अगस्त तक फिर से खुला पोर्टल

राजकीय पीजी कालेज जींद के प्रिंसिपल डॉ. सत्यवान मलिक ने जानकारी दी कि यूजी प्रथम वर्ष में विभिन्न संकाय में कुछ सीट खाली हैं. रिक्त सीटों पर एडमिशन के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने फिर से पोर्टल खोला है. यह पोर्टल 28 अगस्त तक खोला गया है. फिजिकल काउंसिलिंग करके खाली सीट पर दाखिले किए जाएंगे. जो विद्यार्थी किन्हीं कारणों से एडमिशन नहीं ले पाए, वे पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. फिजिकल काउंसिलिंग के लिए कालेज आ सकते है और दाखिला ले सकते हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.