बर्गर के शौकीन हैं तो इस बर्गर के बारे में जानने के बाद आपको होने लगेगी फास्ट फूड से नफरत, स्टफिंग की जगह होता है मच्छरों का इस्तेमाल

0

फास्ट फूड में बर्गर सबसे ज्यादा लोगों का पसंदीदा होता है। आज तक आपने कई तरह के बर्गर देखे होंगे जिसमें चीज़ बर्गर, वेज बर्गर, नॉन वेज बर्गर और यहां तक ​​कि वीगन बर्गर भी शामिल होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे बर्गर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानने के बाद शायद आपको बर्गर खाने से नफरत हो जाए। दरअसल, हम ये सब इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जिस बर्गर की हम बात कर रहे हैं उसमें आपको स्वाद के लिए पनीर या आलू की टिक्की नहीं बल्कि मच्छर मिलेंगे। जी हां, आपने सही सुना ‘मच्छर वाला बर्गर’। हैरान करने वाली बात ये है कि दुनिया में कुछ जगहें ऐसी भी हैं जहां लोग मच्छरों से बने इस बर्गर को बड़े चाव से खाते हैं।

प्रोटीन से फुली पैक्ड होता है ये बर्गर

इस बर्गर को लेकर यह व्यापक रूप से माना जाता है कि यह बर्गर पूरी तरह से प्रोटीन से भरपूर होता है। सरल शब्दों में कहें तो अगर आपने ये मच्छर वाला केवल एक बर्गर कहा लिया तो आपको पूरा दिन का प्रोटीन एक साथ मिल जाएगा। अधिकांश अफ़्रीकी इस बर्गर का आनंद लेते हैं और इसे पूरा खा जाते हैं। इससे जुड़ा एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है और मच्छरों से बर्गर बनाने की पूरी प्रक्रिया को दर्शाता है।

वीडियो को @thecompletefacts नाम के पेज से शेयर किया गया है. पोस्ट में लिखा है- हर साल अफ्रीका में बारिश के मौसम में विक्टोरिया झील के पानी से खरबों मच्छर पैदा होते हैं और बड़े-बड़े झुंडों में उड़ते हैं। ये झुंड इतना विशाल होता है कि अगर ये किसी इंसान पर हमला कर दे तो उसे दम घुटने से मौत हो सकती है। ऐसे में मच्छरों से निपटने के लिए अफ्रीका के लोग इन मच्छरों को मारकर इनकी पैटी बनाकर बर्गर में डालकर खाते हैं और लोग इन मच्छरों को प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत मानते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Facts (@thecompletefacts)

5 लाख मच्छरों को मसलकर बनाया जाता है एक बर्गर

इन मच्छरों को अफ्रीका में रहने वाले लोगों के एक समूह द्वारा हवा में पकड़ा जाता है, जिन्हें मिड्ज के नाम से जाना जाता है, जो प्रोटीन से भरपूर मच्छर बर्गर तैयार करने के लिए फ्राइंग पैन या बर्तन का उपयोग करते हैं। एक आम बीफ़ बर्गर पैटी की तुलना में, इसमें सात गुना ज़्यादा प्रोटीन होता है। मच्छरों को पकड़ने के बाद, वे उन्हें कुचल देते हैं और उस सामग्री का उपयोग टिक्की बनाने के लिए करते हैं, जिसे बाद में बर्गर में डाल दिया जाता है। एक टिक्की को पाँच लाख कीड़ों को कुचलकर बनाने का दावा किया जाता है। ये बर्गर उन लोगों के लिए एक बेहतरीन तरीका है जिन्हें अपने आहार में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं मिलता है। इस बर्गर का नाम फ्लाई बर्गर है। कृपया हमें कमेंट करके बताएं कि आपको यह मच्छर बर्गर कैसा लगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.