बिना नक्शा, ले-आउट स्वीकृत कराए 4 बीघा में हो रही थी अवैध प्लाटिंग, विकास प्राधिकरण ने कराया ध्वस्त
वाराणसी। अवैध निर्माण पर विकास प्राधिकरण की पैनी नजर है। इसी क्रम में शिवपुर वार्ड में 4 बीघा में कराई जा रही अवैध प्लाटिंग को विकास प्राधिकरण ने सोमवार को ध्वस्त करा दिया। इससे अवैध निर्माणकर्ताओं में खलबली मच गई।
वार्ड-शिवपुर अंतगर्त विवेक यादव द्वारा मौजा-चंमाव, बवंडर बाबा मन्दिर के दक्षिण में बिना लेआउट स्वीकृत कराए लगभग 4 बीघा में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। इसकी जानकारी होने पर विकास प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 सुसंगत धारा के अन्तगर्त सोमवार को प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया।
कार्रवाई के दौरान मौके पर जोनल अधिकारी शिवाजी मिश्रा, अवर अभियंता रोहित कुमार प्रवर्तन दल सहित समस्त सुपरवाइजर व पुलिस बल उपस्थित रहे। वीडीए उपाध्यक्ष ने लोगों से अपील किया कि बिना नक्शा, ले-आउट पास कराए किसी भी तरह का निर्माण न कराएं, वरना इस तरह की कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।