ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड: राइफल से सिर में मारी गोली, बॉडी के टुकड़े छत पर चिपके, जानें मामले की वजह

0


Gwalior Army Man Suicide: ग्वालियर में एक रिटायर्ड फौजी ने शराब के नशे में अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताते हैं बिस्तर पर बैठकर लाइसेंसी राइफल की नली सिर के पास सटाकर ट्रिगर दबाया। जिससे गोली लगते ही सिर और चेहरे का ऊपर का हिस्सा अलग हो  गया। बॉडी के चीथड़े दीवार और छत पर चिपके मिले। एक आंख भी बॉडी से काफी दूर मिली है।

जानकारी के मुताबिक, शताब्दीपुरम में रहने वाले श्याम बिहारी भदौरिया (50) मूल रूप से भिंड जिले के तुकेड़ा, मालनपुर के निवासी थे। शताब्दीपुरम में पूरे परिवार के साथ रह रहे थे। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामला महाराजपुरा थाना क्षेत्र का है।

बगल के कमरे से गोली चलने की आवाज आई

परिजन ने बताया कि गुरुवार, 19 फरवरी की रात खाना खाने के बाद वे अपने कमरे में सोने चले गए थे, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। रात करीब 1.30 से 2 बजे के बीच श्याम बिहारी के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। 

गोली की आवाज सुनकर पत्नी और बच्चे कमरे में पहुंचे। दरवाजा खोलते ही उन्होंने देखा तो श्याम बिहारी बिस्तर पर खून से लथपथ पड़े थे। उनके पास में .315 बोर की राइफल पड़ी थी। परिजन ने सबसे पहले महाराजपुरा पुलिस को सूचना दी।

3 फीट दूर आंख पड़ी मिली

महाराजपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने बिस्तर और दीवार, छत से सबूत जुटाए हैं। साथ ही राइफल से फिंगरप्रिंट लिए हैं। स्पॉट से 3 फीट दूर फौजी की आंख पड़ी मिली है।

सुबह से शराब पी रहे थे रिटायर्ड फौजी

पुलिस ने परिजन से वारदात के बारे में पूछताछ की। उन्होंने  बताया कि श्याम बिहारी सुबह से ही शराब पी रहे थे। रात में नशे की हालत में अपने कमरे में सो गए थे, इसलिए किसी ने उन्हें डिस्टर्ब नहीं किया। उन्होंने खुदकुशी क्यों की हमें नहीं पता।

जमीन में इन्वेस्टमेंट के कारण टेंशन में थे

पड़ासियों ने पुलिस को बताया कि फौजी चार साल पहले रिटायर हो गया था। उस समय मिले पैसों को उसने कुछ जमीन खरीदी में इन्वेस्ट किया था। इसके बाद जमीन की कीमत ज्यादा नहीं बढ़ी। वहीं इन्वेस्टमेंट की वजह से घर में तंग हालत हो गए। इसके चलते घर में टेंशन और परेशानी बढ़ गई। अक्सर विवाद भी होते रहता था। इसी वजह से सुसाइड की आशंका जताई जा रही है।

 नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

महाराजपुरा पुलिस थाने के इंचार्ज यशवंत गोयल ने बताया कि सुसाइड की वजह अभी पता नहीं पड़ी है। कमरे से भी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे कुछ पता चल सके। केस दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही असल वजह पता चल सकेगी।

ये भी पढ़ें:  चंबल में रेत का खेला: एंट्री वसूली रेत कांड का ऑडियो वायरल, अफसरों को सबूत भेजने वाले ASI समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Leave A Reply

Your email address will not be published.