नीमच में हेड कॉन्सटेबल ने जहर खाकर दी जान: सुसाइड नोट में RI पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप

0


Neemuch Police Constable Suicide: एमपी के नीमच कॉन्सटेबल के ऑनड्यूटी जहर खाने का बड़ा मामला सामने आया है। कॉन्सटेबल ने सुसाइड नोट में आरआई पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप है। आला पुलिस अफसरों ने मामले की हर एंगल से जांच कराने की बात कही है।

पढ़ें, सुसाइड नोट में क्या लिखा?

suicide1

suicide111

छुट्टी पर चलते कंट्रोल पहुंचे, जहर खाया

जानकारी के अनुसार आरक्षक होशियार सिंह (50) नीमच पुलिस लाइन, कनावटी में रहते थे। पांच दिनों से स्वास्थ्यगत कारणों से अवकाश पर थे और सोमवार से उन्हें ड्यूटी पर लौटना था। इसके एक दिन पहले रविवार सुबह वह पुलिस लाइन पहुंचे और शाम को जिला पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने की सूचना पर नीमच कैंट के थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी और अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

Neemuch Police Constable Suicide
नीमच में इलाज के दौरान कॉन्स्टेबल होशियार सिंह।
Neemuch Police Constable Suicide
नीमच में कॉन्स्टेबल होशियार सिंह के इलाज के दौरान परिजन और उनके स्टाफ मेम्बर।

सुसाइड नोट में RI पर गंभीर आरोप

हेड कॉन्स्टेबल के पास से चार पेज का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह पत्र खुद होशियार सिंह ने लिखा था। सुसाइड नोट में उन्होंने अपने ही विभाग के एक RI पर गंभीर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पत्र में लगातार दबाव, अपमान और मानसिक तनाव का जिक्र किया गया है।

विभागीय स्तर पर चर्चा में सामने आया है कि होशियार सिंह को पूर्व में एक बार सेवा से पृथक कर दिया गया था। इसके अलावा उन्हें कार्यकाल में चार बार सजा मिली। अधिकांश सजा बिना सूचना लंबे समय तक अनुपस्थित रहने और अन्य कारणों से मिलने की बात सामने आया है। इस पहलू पर भी पुलिस जांच करेगी।

एसपी नीमच ने क्या कहा?

नीमच एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि जहर खाने से हालत बिगड़ने पर प्रधान आरक्षक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया है। सुसाइड नोट और आरोपों की सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कराई जाएगी। 

ये भी पढ़ें:  MP में 10 फरवरी से बोर्ड परीक्षा: 12वीं के अंग्रेजी के पेपर से शुरुआत, एग्जाम सेंटर में 8.30 के बाद प्रवेश नहीं, 16 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल



Leave A Reply

Your email address will not be published.