रामनगर में सरेआम फायरिंग मामले में 4 नामजद समेत 8 पर मुकदमा, पुलिस तीन को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
वाराणसी। रामनगर में शुक्रवार रात सरेआम फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत आठ अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपियों के तीन करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मामला हिमांशु राय और सुलतानपुर निवासी सौरभ शर्मा के घर में घुसकर की गई तोड़फोड़ और फायरिंग से जुड़ा है। हिमांशु राय की मां चंचल सिंह और सौरभ शर्मा के पिता उपेंद्र शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 10 बदमाश घर का गेट तोड़कर घुस आए। इस दौरान उन्होंने गाली-गलौज करते हुए घर में तोड़फोड़ की और खड़ी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया।
आरोप है कि शिवम पाठक, आकाश यादव, दिलीप यादव और प्रतीक सिंह समेत अन्य अज्ञात बदमाशों ने असलहे से कई राउंड फायरिंग की। साथ ही हिमांशु राय को जान से मारने की धमकी भी दी गई। उपेंद्र शर्मा ने भी अपने घर पर फायरिंग, गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप लगाया है।