वाराणसी : मिर्जामुराद में सांप काटने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

0


वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के लल्लापुर गांव में शुक्रवार की सुबह युवक को सांप ने डंस लिया। इससे युवक की हालत बिगड़ने लगी। परिजन आननफानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजन किसी चमत्कार की उम्मीद में गाजीपुर भी ले गए और झाड़-फूंक कराया, लेकिन कोई लाभ नहीं मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल रहा। 

ग9व निवासी सुनील कुमार बिंद (25 वर्ष) शुक्रवार की सुबह खेत की तरफ गया था। उसी दौरान जहरीले सांप ने डंस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजन किसी चमत्कार की उम्मीद में उसे गाजीपुर भी ले गए और झाड़-फूंक का सहारा लिया, परंतु वहां भी कोई लाभ नहीं मिला। 

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी चंदा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन वर्षीय मासूम बार-बार “पापा-पापा” पुकारते हुए तड़प रहा है। माता-पिता राम प्रसाद और फूलरा देवी दहाड़ मारकर विलाप कर रहे हैं। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी भी सुनील के ही कंधों पर थी, जिससे अब परिवार का भविष्य संकट में पड़ गया है।








Leave A Reply

Your email address will not be published.