Independence day 2025 : नवनीता कुंअर पब्लिक स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, दिखा देशभक्ति का जज्बा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर झूमे लोग


वाराणसी। सुसुवाही स्थित नवनीता कुंअर पब्लिक स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिलेश कुमार (चीफ फार्मासिस्ट ऑफिसर, सह शिक्षा कवि एवं महामना मालवीय जी स्मृति बाल संस्कार पुस्तकालय के संस्थापक), विद्यालय प्रबंधक राजेश कुमार राय, उपाध्यक्ष प्रवीण राय, प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय, सीनियर-जूनियर समन्वयक सत्यप्रिया सिंह और असीम कुमार घोषाल द्वारा मां भारती के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ हुआ।

नले

मुख्य अतिथि ने विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया, जिसके बाद हेड बॉय शिवम की अगुवाई में चारों सदनों के बच्चों ने झंडे को सलामी दी और देशभक्ति नारों का उद्घोष किया। छात्रा गर्वित और वैष्णवी ने ‘वंदे मातरम’ नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से राष्ट्र की स्तुति की। प्रधानाचार्य ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और आजादी को अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा, “आज के परिवेश में हमें समाज को एकजुट होकर अपनी सभ्यता और संस्कृति की रक्षा करनी चाहिए। आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमें अपनी सनातनी विरासत को संरक्षित करना होगा, अन्यथा हम इसे खो देंगे।” उन्होंने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर समाज को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया।

नले

विद्यालय के केशव सभागार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य, संगीत, भाषण और नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। नर्सरी कक्षा के बच्चों सहित आस्था, आराध्या, कृतार्थ, अदिति, नैंसी, सृष्टि, श्री, सुमन और अन्य छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि अखिलेश कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बच्चों को देशप्रेम, समाज और परिवार के प्रति उनके दायित्वों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा, “हमारा देश आने वाली पीढ़ियों का है। यह पीढ़ी देश को ऊर्जावान, गौरवपूर्ण और समृद्ध बनाएगी तथा विश्व में भारत का नाम रोशन करेगी।” उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की भी सराहना की।

नले

विद्यालय प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया, जबकि मुख्य अतिथि ने बच्चों को मिष्ठान वितरित कर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का समापन सीनियर समन्वयक सत्यप्रिया सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। मंच संचालन शिक्षिका शिवांगी शुक्ला और अंजू सिंह ने किया।

नले

नले

नले








Leave a Comment