Hockey: जीत के साथ विदा लेना चाहेंगी भारतीय पुरुष और महिला टीमें, बेल्जियम से होना है सामना

0

Hockey: एफआईएच प्रो लीग के यूरोप चरण में लगातार छह हार के बाद अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए सीधे क्वालिफाई करने का भारत का सपना टूट चुका है। वहीं इस साल की शुरुआत में भुवनेश्वर चरण में अच्छे प्रदर्शन के बाद भारतीय पुरुष टीम काफी उम्मीदों के साथ यूरोप गई थी। लेकिन वहां पर यह टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई है। इसके चलते हुए यह टीम अब तीसरे से आठवें स्थान पर खिसक गई है। जबकि इस बार केवल 9 ही टीमें तालिका में हैं।

सम्मान बचाने के लिए खेलेगी भारतीय हॉकी टीम :-

जबकि इस बार केवल 9 ही टीमें तालिका में हैं। वहीं इस प्रो लीग के विजेता को अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप में सीधे प्रवेश मिल जाएगा। इस बार नीदरलैंड के खिलाफ भारत को 1-2 और 2-3 से पराजय मिली थी। जबकि अर्जेंटीना ने भारत को 3-2 और 2-1 से और आस्ट्रेलिया ने 3-2 और 3-2 से हराया था।

यूरोप में में काफी निराशाजनक रहा टीम का प्रदर्शन :-

अब ऐसा नहीं है कि भारतीय टीम ने यूरोप में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। लेकिन आखिरी क्षणों में गोल गंवाने की आदत का भारतीय टीम को बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा है। इस बार आखिरी मिनटों में भारतीय डिफेंस चरमराता नजर आया और उनके खिलाफ अधिकांश विजयी गोल आखिर के 13 मिनट में दागे गए हैं।

इसके अलावा डिफेंस में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कमान बखूबी संभाली है। लेकिन अमित रोहिदास और सुमित जैसे सीनियर खिलाड़ियों से भी इस बार टीम को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। जबकि भारत की फॉरवर्ड पंक्ति गोल करने के मौके भुना नहीं सकी। भारतीय टीम के कोच

इसके अलावा भारतीय महिला टीम भी शनिवार और रविवार को बेल्जियम से मैच खेलेगी तो उसकी नजर पहली जीत पर होगी। वहीं भारतीय महिला टीम इस समय नौ टीमों में सातवें स्थान पर है। इसके बाद भारतीय टीम बर्लिन में चीन के खिलाफ 28 और 29 जून को आखिरी दो मैच खेलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.