Indigo Flights Cancelled: इंडिगो की बदहाली बरकरार, MP में उड़ानें ठप, इंदौर में 24, भोपाल में 4 और जबलपुर में 2 फ्लाइट आज भी रद्द
Indigo Flights Cancelled: मध्यप्रदेश में रविवार (7 दिसंबर) को भी इंडिगो एयरलाइन की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हैं। इंदौर, भोपाल और जबलपुर एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द होने से यात्री घंटों परेशान रहे। अकेले इंदौर में 24 उड़ानें रद्द हुईं, जबकि भोपाल में 4 और जबलपुर में 2 फ्लाइटें निरस्त रहीं। शनिवार (6 दिसंबर) को भी इंदौर में लगभग 30 उड़ानें बंद होने के बाद आज फिर वही स्थिति बन गई।
इंदौर एयरपोर्ट पर दिनभर अफरा-तफरी
देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट पर सुबह से उड़ानें रुकना शुरू हुईं और दोपहर तक यात्रियों की भीड़ बढ़ती गई। कई लोग घंटों लाइन में खड़े रहे और अचानक कैंसिलेशन पर एयरलाइन के खिलाफ नाराजगी जताई। इंडिगो के मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चंडीगढ़, रायपुर, गोवा, दिल्ली और कोलकाता रूट की कई उड़ानें प्रभावित रहीं। शनिवार को भी लगभग पूरे दिन उड़ानें बंद रहने से यात्रियों का गुस्सा रविवार को और बढ़ गया।
ये भी पढ़ें- Bhopal Youth Congress: भोपाल यूथ कांग्रेस में नया विवाद, नए कार्यकारी अध्यक्ष पर रेप का आरोप, महिलाओं ने किया प्रदर्शन
भोपाल में भी रद्द हुईं कई उड़ानें
राजा भोज एयरपोर्ट पर रविवार को मुंबई से आने वाली फ्लाइट 6E5172 और बेंगलुरु से आने वाली 6E6336 को रद्द किया गया। शाम के शेड्यूल में भी बदलाव हुए और रात में निर्धारित दो उड़ानें 6E6465 और 6E0894 ने ऑपरेट नहीं किया। इसके चलते भोपाल से दिल्ली जाने वाली 6E2109 भी रद्द करनी पड़ी। यात्रियों ने कहा कि उन्हें समय पर सूचना नहीं दी गई, जिससे उनकी ट्रैवल प्लानिंग पूरी तरह बिगड़ गई।
ये भी पढ़ें- आरक्षक भर्ती घोटाला: CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, सॉल्वर और मुन्नाभाई को 7-7 साल की सजा, रात 8 बजे तक चली सुनवाई
जबलपुर में दो उड़ानें रद्द
जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से इंडिगो की छह उड़ानें संचालित होती हैं। इनमें से मुंबई से जबलपुर होकर दिल्ली जाने वाली और बेंगलुरु से आकर वापस लौटने वाली उड़ानें रविवार को निरस्त रहीं। एयरलाइन के अनुसार ऑपरेशनल कारणों से उड़ानें रद्द की गईं।
Indigo Crisis : केंद्र का अल्टीमेटम, 48 घंटे में बैगेज करें डिलीवर, 7 दिसंबर तक पूरा करें रिफंड प्रोसेस#IndiGoCrisis#FlightCancellations#AviationUpdate#Refund#BaggageDelay#DGCA#BreakingNewspic.twitter.com/y5S6AJoCfy
— Bansal News Digital (@BansalNews_) December 7, 2025
ये भी पढ़ें- Maulana Madani: मौलाना मदनी के विवादित भाषण पर मचा बवाल, सिवनी में FIR की मांग, भड़काऊ और राष्ट्रविरोधी बयान देने का आरोप
शनिवार की निरस्त उड़ानें- इंदौर एयरपोर्ट
आगमन (Arrival)- इंदौर आने वाली उड़ानें
| फ्लाइट नंबर | शहर | निर्धारित समय |
|---|---|---|
| 2053 | मुंबई | 6:40 |
| 701 | बेंगलुरु | 7:10 |
| 377 | हैदराबाद | 6:50 |
| 959 | बेंगलुरु | 8:10 |
| 314 | चंडीगढ़ | 8:50 |
| 6219 | रायपुर | 11:50 |
| 5181 | मुंबई | 12:30 |
| 263 | मुंबई | 13:10 |
| 6738 | चंडीगढ़ | 12:50 |
| 6739 | बेंगलुरु | 13:20 |
| 813 | गोवा | 16:30 |
| 270 | मुंबई | 16:40 |
| 2418 | मुंबई | 18:15 |
| 2342 | दिल्ली | 18:55 |
| 798 | कोलकाता | 21:15 |
| 747 | दिल्ली | 21:30 |
| 6576 | चेन्नई | 21:40 |
| 225 | मुंबई | 22:05 |
प्रस्थान (Departure)- इंदौर से जाने वाली उड़ानें
| फ्लाइट नंबर | शहर | निर्धारित समय |
|---|---|---|
| 284 | पुणे | 6:40 |
| 378 | हैदराबाद | 7:25 |
| 6219 | गोवा | 12:20 |
| 813 | रायपुर | 17:00 |
| 269 | मुंबई | 17:20 |
| 2419 | मुंबई | 18:55 |
| 2010 | दिल्ली | 19:35 |
| 747 | बेंगलुरु | 21:25 |
| 6566 | कोलकाता | 21:45 |
| 147 | पुणे | 21:55 |
| 756 | चेन्नई | 22:10 |
| 489 | मुंबई | 22:15 |
Ratlam Factory Gas Leak: रतलाम में फैक्ट्री में गैस का रिसाव, 3 फायरकर्मी सहित 5 लोग बीमार, 10 फैक्ट्रियों को कराया खाली
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के जावरा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया, जब फेरिक सल्फेट बनाने वाली एक फैक्ट्री में क्लोरीन गैस का रिसाव शुरू हो गया। इंडस्ट्रियल एरिया में जहरीली गैस फैलते ही अफरा तफरी मच गई। लीकेज को नियंत्रित करने की शुरुआती कोशिशों में फैक्ट्री के तीन कर्मचारी असफल रहे, जिसके बाद सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अमला पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।