Indore Boyfriend Suicide Viral Video: इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में एक 22 वर्षीय अभिषेक प्रजापत की सुसाइड का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। युवक की मौत के दो दिन बाद एक वीडियो कॉल का फुटेज सामने आया है, जिसमें उसकी गर्लफ्रेंड उसे जान देने की धमकी देती दिख रही है।
मृतक अभिषेक प्रजापत ने 14 नवंबर को अपने शिवाजी नगर स्थित घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। अब एक वीडियो कॉल सामने आया है, जिसमें युवती खुशी को पंखे से लगे फंदे को अपने गले में डालते हुए देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, वह अपने गले और पेट पर तलवार रखकर अभिषेक को चेतावनी दे रही है कि यदि उसने साथ छोड़ा तो वह खुदकुशी कर लेगी। वीडियो कॉल के दूसरी तरफ मौजूद अभिषेक उसे शांत करने और ऐसा न करने की लगातार गुजारिश कर रहा था।
Indore: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेमिका की धमकियों से परेशान होकर दी जान#Indore #Indorenews #MPNews #MadhyaPradesh #Suicide #VideoCall #Lover #Threat pic.twitter.com/ZbEQN5UJCx
— Bansal News Digital (@BansalNews_) November 17, 2025

वीडियो कॉल पर गर्लफ्रेंड ने पहले गले पर तलवार रखकर धमकी दी।
साथ पढ़ाई करते थे, दोनों के प्रेम संबंध थे
अभिषेक के पिता रामहित प्रजापत ने युवती खुशी और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अभिषेक और खुशी लंबे समय से प्रेम संबंध में थे और साथ में पढ़ाई करते थे, लेकिन युवती का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था।
परिजनों ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप
पिता का आरोप है कि युवती लगातार अभिषेक को ब्लैकमेल कर रही थी और बार-बार आत्महत्या की धमकी देती थी। सुसाइड से कुछ दिन पहले भी उसने वीडियो कॉल पर फंदा लगाने और तलवार से जान देने की बात कहकर अभिषेक पर दबाव बनाया था।


युवक से मारपीट और पुलिस का दबाव
रामहित प्रजापत ने यह भी बताया कि कुछ समय पहले खुशी के परिजनों ने अभिषेक के साथ मारपीट की थी और झूठी शिकायत कर उसे भागीरथपुरा चौकी में बंद करवा दिया था। उनका दावा है कि पुलिसकर्मियों ने भी अभिषेक को लड़की से दूर रहने की धमकी दी थी, जिसके बाद मुश्किल से उसे छुड़वाया गया था।
छोटी बहन ने भाई को फंदे पर लटका देखा
युवक के पिता ने बताया कि अभिषेक को शुक्रवार शाम (14 नवंबर) को उसकी छोटी बहन ने फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। परिवार का कहना है कि आत्महत्या से ठीक पहले अभिषेक ने खुशी से बात की थी। मृतक के पिता ने संदेह जताया है कि खुशी को अभिषेक की मौत से जुड़ी पूरी जानकारी है।
पुलिस ने जब्त किया युवक का मोबाइल
फिलहाल, पुलिस ने अभिषेक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अभिषेक एक साउंड सिस्टम ऑपरेटर था और उसके पिता नाश्ते की दुकान चलाते हैं। परिवार में एक भाई और दो बहनें हैं।