इंदौर:-हिंदूवादी नेता को जान से मारने की धमकी, प्रभातफेरी हत्याकांड के आरोपी की पहचान करने को लेकर मिली धमकी

0

इंदौर । रणजीत हनुमान प्रभात फेरी में हुए बजरंग दल के कार्यकर्ता शुभम रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी की बच्चा जेल पर पहचान करने गए हिंदूवादी को जेल के सामने ही हत्या करने की धमकी दे डाली। मामले में शुक्रवार रात बड़ी संख्या में हिंदूवादी हीरानगर थाने पहुंचे और नंबर धारक के खिलाफ एफआईआर करने की मांग करने लगे। पुलिस ने भी हिंदूवादियों से आवेदन लेकर जांच के बाद केस दर्ज करने की बात कही है।

हिंदूवादी मानसिह राजावत ने बताया कि 5 जनवरी 2024 को रणजीत हनुमान मंदिर की प्रभात फेरी में शुभम रघुवंशी जो कि एक हिंदूवादी कार्यकर्ता था। जिसकी बदमाशों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।  जिसमें आरोपी काला यादव की  पहचान थी । शुक्रवार जब मानसिंग अपने दोस्त सौरभ रघुवंशी के साथ जेल पर आरोपियों की पहचान करने पहुंचे थे । वहा जेल पर 2 बजे काला यादव की पहचान हो गई थी। जिसके बाद मानसिंग अपने घर आ गए मानिसंग ने बताया की  साढ़े आठ बजे करीब मेरे मोबाइल नंबर पर 8602503531 से फोन आया और बोला कि तू आज जेल पर गया था। अगर तु वहीं मिलता तो हम लोग तेरा जेल के सामने ही मर्डर कर देते और तेरा घर कहा पर है।

मोदी ने पाकिस्तान में जाकर मारा आतकवादीयो को उसी तरह मारेगें-

हम लोग बापट चोराहा पर खडे है आज तेरा मर्डर करके जायेंगे जैसे मोदी ने पाकिस्तान में जाकर मारा आतकवादीयो को ठीक उसी तरह आज तेरे को भी मारेगें तेरा ट्रक से तेरा एक्सीडेंट करके मारेगे और तेरे परिवार को भी खत्म कर देगे तेरा घर हमको पता है हम तेरे को घर में घुस कर मारेगे । आरोपी काला यादव पहले से 2 मर्डर कर चुका है , और धमकी देने वाला इसी के परिवार का हिस्सा है । मुझे संदेह है कि धमकाने वाले कभी भी मेरे और मेरे परिवार कि हत्या कर सकते हैं। घटना की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मैने पुलिस को उपलब्ध कराई है। हीरानगर टीआई पप्पूलाल शर्मा के मुताबिक मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है जिसकी जांच चल रही हैं। नंबर धारक की पहचान की आज रही हैं।

मानसिह राजावत

रणजीत हनुमान मंदिर की प्रभात फेरी मै हुई थी हत्या-

उल्लेखनीय है कि 5 जनवरी 2024 को रणजीत हनुमान मंदिर की प्रभात फेरी में गए मालवामिल के शुभम रघुवंशी की बदमाशों ने वाद विवाद के बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इतने बड़े आयोजन में पुलिस की बड़ी मौजूदगी के बाद हत्या होने के बाद हरकत में आई अन्नपूर्णा पुलिस और क्राइम ब्रांच द्वारामामले में यश, युवराज, कपिल यादव और कृष्णा प्रजापति को पकड़ लिया गया है। वही हिंमाशु, राहुल चौकसे और ऋषभ पाल को पुलिस ने घटना के बाद हिरासत में लिया गया है। शुभम हत्याकांड में काला यादव पिता बाबू यादव निवासी भागीरथपुरा का नाम सामने आया है। कालू इंदौर के पार्षद का भतीजा है। जानकारी के अनुसार हत्याकांड के पहले भी शुभम के गुट से भिड़ चुका है। जब मामले में शामिल एक आरोपी कृष्णा प्रजापति को पकड़ा गया तब कालू यादव का नाम सामने आया। आरोप है कि पुलिस ने कालू को पकड़ लिया था लेकिन नेताओं के दबाव के कारण छोड़ दिया। बजरंग दल और संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा इस मामले की शिकायत सीएम मोहन यादव तक पहुंचा दी गई है। शिकायत के बाद मामला बढ़ गया, जिसके बाद पुलिस ने काला यादव को भी आरोपी बनाया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.