Indore MGM College Ragging: पीजी स्टूडेंट का प्रताड़ना से 22 KG कम हुआ वजन, OT से बेदखल करने दी धमकी

0


हाइलाइट्स

  • एमजीएम कॉलेज की छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप
  • सीनियर डॉक्टरों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप
  • चार महीने में 22 किलो वजन घटा

Indore MGM College Ragging: इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग मामले में पीजी फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट ने चार सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। स्टूडेंट ने एंटी रैगिंग सेल को की शिकायत में बताया कि इन डॉक्टर्स द्वारा प्रताड़ित करने से मेरा चार महीने में 22 किलो वजन कम हो गया। वे मुझे ऑपरेशन थिएटर (OT) की पोस्टिंग से बेदखल करने की धमकी देते हैं। इन्होंने मेरी मेडिकल लीव को लेकर झूठी अफवाहें फैलाईं। मैं लगातार परेशानी झेल रही हूं। इनकी वजह से ही मेरी तबीयत खराब हुई और एमवाय अस्पताल में एडमिट रही।

स्टूडेंट ने NARC में की शिकायत

यह गंभीर आरोप इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज (Indore MGM Medical College) की पीजी फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट ने लगाए हैं। प्रसूति एवं स्त्री रोग (Obstetrics and Gynaecology) विभाग में पढ़ रही इस जूनियर डॉक्टर ने यूजीसी की राष्ट्रीय एंटी रैगिंग सेल (National Anti Ragging Cell) में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों ने उसे अत्यधिक और रात की ड्यूटी करने को मजबूर किया। साथ ही ऑपरेशन थिएटर की पोस्टिंग से बेदखल करने की धमकी दी और उसके अवकाश को लेकर झूठी अफवाहें फैलाईं, जिससे वह गहरी मानसिक परेशानी में चली गई।

छात्रा ने कहा कि दबाव को सहन न कर पाने के चलते उसे लंबी मेडिकल छुट्टी लेनी पड़ी। खास बात यह है कि जूनियर स्टूडेंट के परिवार ने भी स्वीकार किया कि वह मानसिक रूप से टूट चुकी थी और अब उसका इलाज चल रहा है।

कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी

Indore MGM College Ragging: पीजी स्टूडेंट का प्रताड़ना से 22 KG कम हुआ वजन, OT से बेदखल करने दी धमकी

एंटी रैगिंग कमेटी को की गई शिकायत में यह भी बताया गया कि समस्या काम के बोझ की नहीं है, बल्कि मानसिक रूप से किए गए अत्याचार की है। उसे बहुत बुरी तरह से अपमानित किया गया, जिससे उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई है।

मानसिक उत्पीड़न के कारण ली लंबी लीव

स्टूडेंट ने बताया कि लगातार बढ़ते दबाव और मानसिक उत्पीड़न को सहन न कर पाने के कारण उसे लंबी मेडिकल लीव लेनी पड़ी। परिवार ने भी माना कि वह मानसिक रूप से बेहद कमजोर हो चुकी थी और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

एंटी रैगिंग कमेटी को दी गई शिकायत में स्टूडेंट ने स्पष्ट किया कि मामला काम के बोझ का नहीं, बल्कि मानसिक अत्याचार का है। उसे कई बार अपमानित किया गया, जिसके कारण उसकी मानसिक स्थिति गंभीर रूप से प्रभावित हुई है।

ये भी पढ़ें: Indore: सांसद चंद्रशेखर “रावण” को लेकर रोहिणी का नया पोस्ट, कहा-कल से फर्जी नेता की उल्टी गिनती शुरू

Bhopal FraudBhopal Fraud

Bhopal Fraud: राजधानी भोपाल में एक चौंकाने वाला ठगी का मामला सामने आया है। इसमें जालसाजों ने खुद को मुंबई पुलिस के रिटायर्ड एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक और क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर एक महिला से 25 लाख रुपए की ठगी कर ली। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

 



Leave A Reply

Your email address will not be published.