अंतरराज्यीय लूट गिरोह का पर्दाफाश: बिहार के दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, बैंक से पैसे निकालने वालों को बनाते थे निशाना

0


CG Crime Janjgir Champa Loot Gang Arrest: छतीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहां अंतरराज्यीय लूट और उठाईगिरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बिहार राज्य के कटिहार जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में हुई ढाई लाख रुपये की लूट की घटना की जांच के दौरान की गई।

साथ ही, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांजगीर पुलिस और साइबर टीम ने मिलकर जांच की। जिसमें करीब 150 से ज्यादा cctv फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान पहचान कर पाई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों की मूवमेंट को ट्रैक कर गिरफ्तार किया। जांच के दौरान पुलिस ने गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। 

गिरफ्तार आरोपी बिहार के कटिहार निवासी

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान दीपक यादव उम्र 36 साल और अविनाश उर्फ सनी कुमार यादव उम्र 28 साल के रूप में की गई। बता दें, दोनों आरोपी नया टोला जोराबगंज, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार, बिहार के रहने वाले हैं।

CG CRIME

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में दे चुके थे वारदात को अंजाम

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने रायगढ़, कोरबा, अंबिकापुर, सारंगढ़ और जांजगीर सहित विभिन्न जिलों में कुल 7 मामलों में करीब 9 लाख 83 हजार रुपये की लूट और उठाईगिरी की घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस अब अन्य जिलों में दर्ज मामलों से भी आरोपियों की कड़ी जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही है।

बैंक से निकलने वालों की करते थे रेकी

आरोपी बैंक के अंदर प्रवेश कर पैसे निकालने आए महिलाओं और बुजुर्गों की रेकी करते थे। इसके बाद उनका पीछा कर सुनसान या भीड़भाड़ वाले स्थान पर मौका देखकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे।

पीड़ितों को भ्रमित करने और अफरा-तफरी पैदा करने के लिए आरोपी केंवाच पाउडर का उपयोग करते थे, जिससे लोग घबराकर अपनी पकड़ ढीली कर देते थे और आरोपी आसानी से रकम लेकर फरार हो जाते थे।

चोरी की बाइक और फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं, जिनमें पल्सर और ग्लैमर शामिल हैं। ये वाहन बिहार से चोरी कर लाए गए थे और उन पर फर्जी छत्तीसगढ़ नंबर प्लेट लगाई गई थी।

जब्त सामग्री में शामिल हैं:

• 2 मोटरसाइकिल

• 4 फर्जी आधार कार्ड

• 3 कीपैड मोबाइल फोन

• केंवाच पाउडर

 • ₹10,500 नकद

मुख्य साजिशकर्ता अभी फरार

पुलिस के अनुसार गिरोह का मुख्य साजिशकर्ता और एक अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप ने बताया कि पुलिस टीम अन्य जिलों में दर्ज मामलों से भी इस गिरोह की कड़ियां जोड़कर जांच कर रही है।

POLICE BYTE
Leave A Reply

Your email address will not be published.