Jabalpur Girls Murder: शादी से मना करने पर नाबालिग की कुल्हाड़ी से हत्या, छेड़छाड़ करता था आरोपी
Jabalpur Girls Murder: मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक युवक ने नाबालिग की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। 17 साल की लड़की मंगलवार, 5 अगस्त को सुबह करीब 4 बजे घर के बाहर निकली थी। इसी दौरान आरोपी आया और लड़की पर कुल्हाड़ी से महला कर दिया। नाबालिग की चीख सुनकर परिजन ने आकर देखा तो वह खून से लथपथ पड़ी थी। आरोपी भाग गया था। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना जबलपुर के पाटन क्षेत्र के ग्राम सकरा की है। नाबालिग सरकारी स्कूल में 11वीं की छात्रा थी। इसी गांव का रहने वाला 22 साल का राकेश कुमार छात्रा से अक्सर छेड़छाड़ करता था और उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। बताते हैं नाबालिग के मना करने पर उसने घटना को अंजाम दिया।
खबर अपडेट हो रही है…