हरदा में जनक्रांति आंदोलन खत्म: अब खुद की राजनीतिक पार्टी बनाकर चुनाव लड़ेगी करणी सेना, लाठीचार्ज केस में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
Harda Karni Sena Protest Political Party Announcement: मध्य प्रदेश के हरदा में रविवार को आयोजित करणी सेना का ‘जनक्रांति आंदोलन’ राज्य की राजनीति के लिए एक नया मोड़ साबित हुआ। नेहरू स्टेडियम में करीब 20 हजार कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया।
11 घंटे चले इस आंदोलन के बाद शेरपुर ने साफ किया कि अब मांगों के लिए केवल सड़क पर नहीं, बल्कि विधानसभा और लोकसभा के भीतर लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान क्षत्रिय करणी सेना, राजपूत करणी सेना और राष्ट्रीय करणी सेना का एकीकरण हो गया। महिपाल सिंह मकराणा को एकीकृत करणी सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया।
लाठीचार्ज मामले में जांच के आदेश
हरदा प्रशासन ने करणी सेना की 21 सूत्रीय मांगों में से एक प्रमुख मांग पर तत्काल गंभीरता दिखाई है, जिसके तहत कलेक्टर ने जुलाई में हुए लाठीचार्ज के आरोपियों में शामिल पांच पुलिसकर्मियों को पद से हटाने और उनके खिलाफ मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। जिसकी कमान एसडीएम सिवनी मालवा को सौंपी गई है। इस प्रशासनिक कार्रवाई के बाद जीवन सिंह शेरपुर ने अपना अनशन समाप्त किया, जबकि शेष 20 मांगों को अंतिम निर्णय के लिए केंद्र और राज्य सरकार को विचारा के लिए भेज दिया गया है।
हरदा में 11 घंटे चला जनक्रांति आंदोलन
हरदा के नेहरू स्टेडियम में रविवार सुबह से शुरू हुआ शक्ति प्रदर्शन रात 8 बजे एक बड़े राजनीतिक संकल्प के साथ समाप्त हुआ। इस विशाल आंदोलन में मांगों को लेकर 20 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता और समर्थक जुटे थे। इसे जिले का अब तक का सबसे बड़ा आंदोलन बताया गया है। इस शक्ति प्रदर्शन की मुख्य वजह प्रशासन द्वारा पूर्व में किए गए वादों की अनदेखी और 21 सूत्रीय मांगें थीं।
करणी सेना के तीन धड़ों का विलय
आंदोलन के दौरान एकता का संदेश देते हुए क्षत्रिय करणी सेना, राजपूत करणी सेना और राष्ट्रीय करणी सेना का आधिकारिक रूप से एकीकरण हो गया। इस एकीकृत संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना को नियुक्त किया गया है। मकराना ने मंच से हुंकार भरते हुए कहा कि अब संगठन पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा।
ये खबर भी पढ़ें… करणी सेना का जनक्रांति आंदोलन: हरदा के नेहरू स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, कहा-मांगें नहीं मानीं तो करेंगे दिल्ली-भोपाल कूच
मजिस्ट्रियल जांच के आदेश के बाद अनशन खत्म
आंदोलन के दबाव के बाद प्रशासन ने जुलाई महीने में हुए लाठीचार्ज के मामले में 5 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से हटाकर भोपाल PHQ भेज दिया है। साथ ही कलेक्टर ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। इस जीत के बाद जीवन सिंह शेरपुर ने अपना अनशन समाप्त किया।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/22/karni-sena-political-party-mp-2025-12-22-00-14-34.jpeg)
RSS की तर्ज पर काम करेगी पार्टी
जीवन सिंह शेरपुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, “जिस प्रकार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने भाजपा को ताकत दी, उसी तरह हर करणी सैनिक अपने दल को मजबूत करेगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने बार-बार धोखा दिया है, इसलिए अब अपने प्रतिनिधि सदन में भेजना जरूरी हो गया है। पार्टी के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। सियासी दल बनने के बाद भी मांगों पर कायम संगठन रहेगा। उन्होंने भविष्य में चुनाव लड़ने की घोषणा की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि अब करणी सेना राजनीतिक दल बनाकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि अब आंदोलन के बजाय राजनीतिक दल बनाकर सर्व समाज की मांगों को लोकसभा और विधानसभा में उठाया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें… आष्टा में भारी तनाव: दो समुदायों में हिंसक झड़प और पथराव, करणी सेना ने भोपाल हाईवे किया जाम, वाहनों में तोड़फोड़, पुलिस ने चलाईं लाठियां
भोपाल और दिल्ली कूच की चेतावनी
इससे पहले आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्षों ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए भोपाल और दिल्ली कूच की चेतावनी दी, मंच से कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो सड़क पर उतरेंगे। जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे जिले को छावनी में तब्दील कर दिया गया।
ये खबर भी पढ़ें… मुरैना में छात्र को किडनैप करने की कोशिश: कोचिंग से लौटते समय जबरन बाइक से ले गए बदमाश, दोस्त ने बचाई जान
ये खबर भी पढ़ें…जबलपुर के चर्च में भारी हंगामा: प्रार्थना सभा में कुर्सियां चलीं, दो पक्षों में मारपीट, हिंदू संगठनों ने लगाया धर्मांतरण का आरोप
Harda news, Karni Sena Protest,Harda Police news, Karni Sena Lathicharge, Harda Jan Kranti Andolan, Harda Karni Sena Andolan Update, Jeevan Singh Sherpur, Karni Sena Chief Mahipal Singh Makrana Jeevan Singh Sherpur | Harda Karni Sena Lathicharge | Harda Police Lathicharge Inquiry | Karni Sena Election not present in content