Kanpur Lamborghini Case Update: कानपुर लैम्बॉर्गिनी केस में आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
Kanpur Lamborghini Case: VIP रोड पर हुए भीषण हादसे में, जिसमें एक लग्जरी लेम्बोर्गिनी कार ने कई लोगों को कुचल दिया था, इस मामले कानपुर लैंबॉर्गिनी केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. यह वही हाई‑प्रोफाइल मामला है जिसमें 8 फरवरी को करोड़ों की कीमत वाली लैंबॉर्गिनी VIP रोड पर अनियंत्रित होकर कई लोगों को टक्कर मार गई थी.
शिवम मिश्रा की हुई गिरफ्तारी
पुलिस की शुरुआती जांच और CCTV फुटेज ने संकेत दिया था कि गाड़ी शिवम मिश्रा ही चला रहा था, हालांकि उसका पक्ष लगातार यह दावा करता रहा कि कार ड्राइवर चला रहा था. इस मामले में बुधवार को अदालत में मोहन नामक शख्स ने दावा किया था कि हादसे के वक्त कार वह चला रहा था, न कि कारोबारी के.के. मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा, हालांकि पुलिस ने अब शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है.
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/12/kanpur-2026-02-12-10-40-34.jpeg)
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और मौके पर मौजूद लोगों ने दावा किया था कि कार तेज रफ्तार में थी और चालक नियंत्रण खो बैठा था. दुर्घटना के तुरंत बाद सवाल उठने लगे थे कि कार चला कौन रहा था. शुरुआती चरण में परिवार और बचाव पक्ष की तरफ से दावा किया गया कि कार ड्राइवर मोहन चला रहा था. मोहन ने भी अदालत में पेशी के दौरान यही बयान दिया था.
तंबाकू कारोबारी का बेटा है शिवम मिश्रा
तकनीकी सबूतों और CCTV फुटेज की जांच के बाद टीम को पता चला कि दुर्घटना के समय कार की ड्राइविंग सीट पर तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा ही मौजूद था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, फुटेज में साफ दिख रहा है कि दुर्घटना के बाद कार से बाहर निकलने वाला व्यक्ति शिवम जैसा ही नजर आता है.
पुलिस ने बीते तीन दिनों में घटना स्थल की मैपिंग, डिजिटल सबूतों, मोबाइल लोकेशन और गाड़ी के अंदर मिले फॉरेंसिक संकेतों को आधार बनाकर कार्रवाई तेज की.अब अदालत में पेशी के दौरान पुलिस उसकी कस्टडी रिमांड की मांग कर सकती है, ताकि दुर्घटना से जुड़े और पहलुओं की जांच की जा सके.
यह भी पढ़ें:Kanpur Lamborghini Case Update: कथित ड्राइवर मोहन का कोर्ट में सरेंडर, पुलिस ने कहा हमारे पास पुख्ता दावा – शिवम मिश्रा ही असली ड्राइवर