कानपुर धर्मपरिवर्तन मामला:
Kanpur Religion Conversion Suicide: कानपुर के पनकी क्षेत्र के रतनपुर इलाके में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां 23 वर्षीय युवक रोहित सिंह ने बुधवार को घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उस पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा था। religious conversion
मेरा धर्मपरिवर्तन किया जा रहा है
वीडियो में रोहित ने अपना नाम बताते हुए कहा, “मैं दीपक सिंह गौर… मेरा धर्म परिवर्तन किया जा रहा है, लेकिन मैं अपने धर्म के रास्ते पर ही रहूंगा।” उन्होंने आगे कहा कि भारत में गांजा बंद हो और नारी का सम्मान हो, यही उनकी अंतिम इच्छा है। उन्होंने सभी से माफी मांगी और कहा कि वे गलतियां कर चुके हैं।
मानसिक स्थिति पिछले 3-4 दिनों से नहीं थी ठीक
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/30/kanpur-panki-youth-religion-conversion-suicide-allegation-hindi-news-zxc-1-2026-01-30-14-13-44.jpg)
रोहित सिंह 12वीं पास था और घर के पास किराना की छोटी दुकान चलाते था। उनके पिता करन सिंह की छह साल पहले मौत हो चुकी थी। परिवार में मां उमा देवी और बड़ा भाई मोहित मौजूद हैं। परिजनों के अनुसार, रोहित की मानसिक स्थिति पिछले तीन-चार दिनों से ठीक नहीं थी। वह बार-बार कहता था कि उसे भूत दिख रहा है और घर छोड़ दो। परिवार ने इसे मानसिक परेशानी या अंधविश्वास से जोड़ा था, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद मामला गंभीर हो गया। UP Crime News
लखनऊ में धर्म परिवर्तन का प्रयास
परिवार का दावा है कि रोहित 26 जनवरी को लखनऊ अपनी बहन कोमल से मिलने गए था, जो वहां पॉलिटेक्निक कर रही है। घरवालों के अनुसार, चारबाग रेलवे स्टेशन पर कुछ लोग उन्हें अपने साथ ले गए और वहां धर्म परिवर्तन को लेकर मारपीट की गई। वापस लौटने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। बजरंग दल के कार्यकर्ता नरेश तोमर ने बताया कि लखनऊ में बहन से मिलने के दौरान रोहित के साथ बदसलूकी हुई और धर्म परिवर्तन का प्रयास किया गया।
ये भी पढ़ें – UP PCS Transfer List: उत्तर प्रदेश में 6 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानें किसे कहां भेजा, देखें पूरी लिस्ट
शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया
आत्महत्या के बाद रोहित का शव गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमॉर्टम पूरा होने के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे और शुक्रवार सुबह पनकी रतनपुर रोड पर शव सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें – UP Weather Update: यूपी में आने वाले दिनों में कोहरा और तेज हवाएं बढ़ाएंगी पारा, इन जिलों में बारिश का अलर्ट
उन्होंने धर्म परिवर्तन के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और सड़क जाम कर दी। बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और दो दिनों में कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और लोगों को समझाया।
ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate Today 30 January 2026: सोने की कीमत 6 हजार रुपए तक धड़ाम, चांदी में 15 हजार की गिरावट, जानें आज के ताजा रेट
फिलहाल जांच जारी
पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और दो जांच टीमें लगाई गई हैं। चारबाग रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी।
ये भी पढ़ें – अविमुक्तेश्वरानंद का योगी सरकार को 40 दिन का अल्टीमेटम: गौमाता को राज्य माता का दर्जा दें… नहीं तो संत समाज बड़ा आंदोलन करेगा