पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला करवा चौथ व्रत, जानें तारीख और शुभ मुहूर्त
ज्योतिष | हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का पावन पर्व कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है, करवा चौथ का व्रत निर्जला व्रत होता है. सुबह स्नान करके महिलाएं व्रत का संकल्प लेती है और उसके बाद सरगी खाती है. इसके बाद, दिनभर बिना अन्न, जल ग्रहण किए व्रत का पालन करती है और दिनभर पूजा की तैयारी करने के बाद शाम को माता करवा की विधि- विधान तरीके से पूजा अर्चना करके व्रत कथा सुनती है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि अबकी बार करवा चौथ का व्रत कब है और पूजा के लिए सही मुहूर्त क्या होने वाला है.
कब है करवाचौथ का व्रत?
चंद्रमा के दर्शन और उसे अर्घ अर्पित करने के बाद इस व्रत में महिलाएं अपने पति के हाथ से जल ग्रहण करके इस व्रत को खोलती है. इस साल चतुर्थी तिथि 2 दिन होने के कारण व्रत को लेकर काफी कंफ्यूजन बना हुआ है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चतुर्थी तिथि की शुरुआत 9 अक्टूबर को देर रात 10:54 मिनट पर हो रही है, ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, 10 अक्टूबर को ही चतुर्थी तिथि है. इसी दिन करवा चौथ मनाना ज्यादा उत्तम रहेगा करवा चौथ पूजन का मुहूर्त 5:16 मिनट से लेकर शाम 6:29 मिनट तक रहने वाला है.
पहली बार मां पार्वती ने रखा था व्रत
करवा चौथ का व्रत विवाहित महिलाओं के लिए बेहद ही विशेष और भावनात्मक माना जाता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख- समृद्धि की कामना के लिए व्रत करती है. शास्त्रों के अनुसार, यह व्रत सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए रखा था. उनके कठोर तप की वजह से ही उन्हें भगवान शिवजी पति के रूप में मिले थे, तभी से ही महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ की कामना के लिए इस व्रत को रखती हैं. बाजारों में भी आपको करवा चौथ की अलग ही रौनक दिखाई दे रही है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Dailynews7इनकी पुष्टि नहीं करता है.