Karwa Chauth 2025 Time: भोपाल-इंदौर-जबलपुर समेत MP के बड़े शहरों में कब दिखेगा चांद? जानें चंद्रोदय का समय

0


हाइलाइट्स

  • करवा चौथ व्रत 10 अक्टूबर को
  • भोपाल में चांद 8:26 बजे दिखेगा
  • इंदौर में चंद्रोदय 8:33 बजे होगा

Karwa Chauth 2025 Time: करवा चौथ हिंदू धर्म की सबसे पवित्र और भावनात्मक तिथि मानी जाती है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं यानी सुबह सूर्योदय से लेकर रात चंद्रमा के दर्शन तक बिना पानी पिए व्रत का पालन करती हैं।

इस साल करवा चौथ 2025 का व्रत 10 अक्टूबर, शुक्रवार को रखा जाएगा। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर की रात 10:54 बजे से शुरू होकर 10 अक्टूबर की रात 7:38 बजे तक रहेगी। ऐसे में करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा।

Karwa Chauth 2025 Time: भोपाल-इंदौर-जबलपुर समेत MP के बड़े शहरों में कब दिखेगा चांद? जानें चंद्रोदय का समय

अब जानते हैं कि मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में चांद निकलने का समय (Chandroday Time) क्या होगा ?

भोपाल (Bhopal)

राजधानी भोपाल में चंद्रमा के दर्शन रात 8 बजकर 26 मिनट के आसपास होंगे। महिलाएं इस समय चंद्रदेव की पूजा कर अपना व्रत खोल सकती हैं।

इंदौर (Indore)

इंदौर में चांद के दर्शन का अनुमानित समय रात 8 बजकर 33 मिनट रहेगा। इस दौरान आसमान में सुंदर चांदनी दिखेगी और महिलाएं पूजा कर व्रत का पारण करेंगी।

उज्जैन (Ujjain)

महाकाल की नगरी उज्जैन में चंद्र देवता के दर्शन रात 8 बजकर 15 मिनट पर होंगे। इस शुभ समय में पूजा करना अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना गया है।

ग्वालियर (Gwalior) 

ग्वालियर में रात 7 बजकर 54 मिनट पर चंद्रोदय होने की संभावना है, हालांकि मौसम और स्थानीय परिस्थितियों के कारण चांद निकलने का समय थोड़ा आगे-पीछे भी हो सकता है।

जबलपुर (Jabalpur)

जबलपुर में चांद का दीदार रात 8 बजकर 06 मिनट पर होने का अनुमान है। महिलाएं इसी समय व्रत खोलकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करेंगी।

इस बार करवा चौथ का पर्व एक खास संयोग लेकर आ रहा है शुभ मुहूर्त और उजली चांदनी के साथ यह दिन हर सुहागिन महिला के लिए विशेष रहेगा। अगर मौसम साफ रहा तो 10 अक्टूबर की शाम आसमान में चमकते चांद के दर्शन एक अद्भुत अनुभव देंगे।

ये भी पढ़ें: करवा चौथ के लिए डॉली जैन से सीखें ट्रेंडिंग साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल्स

Aaj ka Rashifal 10 Oct 2025 Shukravar Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope: 10 अक्टूबर शुक्रवार का दिन कुछ जातकों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आएगा। किस पर कृपा बरसेगी, ग्रहों की चाल सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए क्या लेकर आएगी। पढ़ें आज का राशिफल (Today Daily Horoscope)। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.