हाइलाइट्स
-
इंदौर में पान मसाला कारोबारी के साथ हाथापाई
-
किशोर वाधवानी को UP-दिल्ली के व्यापारियों ने घेरा
-
लेनदेन को लेकर हुआ विवाद
Kishore Wadhwani: इंदौर में सड़क पर पान मसाला कारोबारी किशोर वाधवानी के साथ हाथापाई हुई। उत्तर प्रदेश और दिल्ली के व्यापारियों ने उनकी कार को रास्ते में रोका। लेनदेन का विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप था कि वाधवानी ने व्यापारियों से माल खरीदा था, लेकिन अब तक पैसे नहीं दिए थे।
गार्ड की बंदूक छीनी, वीडियो भी आया सामने
सोमवार को जूनी इंदौर इलाके में किशोर वाधवानी का व्यापारियों से विवाद हुआ। किशोर वाधवानी ने सबके पैसे देने की बात कही, जिसके बाद ये मामला शांत हुआ। पुलिस में इसे लेकर किसी ने शिकायत नहीं की है।