काशी जोन के चौकी प्रभारियों का तबादला, जानिये कौन कहां गया
वाराणसी। कमिश्नरेट पुलिस के काशी जोन के दो चौकी प्रभारियों समेत तीन उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया है। डीसीपी ने तीनों उपनिरीक्षकों को तत्काल नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।
तेलियाबाग चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्णदेव उपाध्याय का थाना चेतगंज स्थानांतरण किया गया है। वहीं चौकी प्रभारी सप्तसागर जितेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी तेलियाबाग बनाया गया है। वहीं थाना रामनगर में तैनात उपनिरीक्षक प्रशांत पांडेय को चौकी प्रभारी सप्तसागर बनाया गया है।
